Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Tomorrow 11 March 2026, Kal Ka Rashifal: 11 मार्च को मिथुन राशि में मार्गी का होगा प्रवेश, जानें मेष और कुंभ सहित अन्य राशियों का हाल

Horoscope Tomorrow 11 March 2026, Kal Ka Rashifal: 11 मार्च को मिथुन राशि में मार्गी का होगा प्रवेश, जानें मेष और कुंभ सहित अन्य राशियों का हाल

Horoscope Tomorrow 11 March 2026, Kal Ka Rashifal: हिन्दू धर्म में राशियों को महत्व काफी ज्यादा है। राशियों के द्वारा ही आने वाले दिनों का पता चलता है। जैसे की आपका दिन कैसा रहने वाला है, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर धन-संपत्ति तक की जानकारी राशियों में दी जाती है। ऐसे में 11मार्च की राशियों को जान लेना जरूरी है। 11 मार्च को बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में मार्गी होने वाला है।

मेष     

मेष जातक वालों के गुरु आपकी राशि के नवम और द्वादश भाव के स्वामी हैं और देवगुरु बृहस्पति 11मार्च को मिथुन राशि में मार्गी आपके तीसरे भाव में होंगे। ऐसे में मेष राशि वालों के लिए साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी दिलाएगा। गुरु का मिथुन राशि में मार्गी होना साहस और आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

वृषभ

वृषभ राशिवाले लोगों के लिए गुरु आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब जब 11मार्च से देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे तो यह आपके दूसरे भाव में होंगे। ऐसे में आने में 2जून तक का समय वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आपकी वाणी में मिठास आएगी, जिससे परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होने की उम्मीद है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। 11मार्च को आपको मानसिक शांति महसूस होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। समाज में आपका मान- सम्मान और यश बढ़ सकता है और किसी के साथ साझेदारी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है।   

कर्क

कर्क राशि कर्क राशि वालों को विदेश से जुड़े कामों या संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। 2जून के बाद जब गुरु आपकी राशि में आएगा और ये यहां उच्च के हो जात हैं, तब आपके जीवन में और अच्छे बदलाव शुरू हो सकते हैं। आपके बिगड़े काम बनेंगे और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

सिंह

सिंह राशि सिंह राशि वाले के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। मित्रों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलने के योग है। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी धीरे-धीरे पूरी होंगी।  अधूरी इच्छाओं की पूर्ति होगी और दोस्तों संग मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा।

कन्या

कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन करियर के लिहाज से बेहतर रह सकता है। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग है। आपके अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। यदि आप नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए सही है। समाज में आपके पद-प्रतिष्ठा और मान- सम्मान भी बढ़ेगा।

तुला

तुला राशि वालों के विवाह और धन के कारक ग्रह गुरु आपके छठे और तीसरे भाव के स्वामी हैं। 11मार्च को आपके लिए लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। गुरु और पिता का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाले दिन कुछ परेशानियां सामने आ सकती है। आपको आने वाले कुछ दिनों तक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है लेकिन, वहीं दूसरी तरफ आपको अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आपको शोध या नई चीजें सीखने वालों के लिए वक्त अच्छा है।

धनु

धनु राशि वालों के लिए 11मार्च सप्तम भाव वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का होता है। ऐसे में आपके आने वाला समय वैवाहिक जीवन और साझेदारी के कामों में खुशियां लाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। व्यापारिक साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। 

मकर

मकर राशि वालों के लिए 11मार्च मेहनत का अच्छा फल देने वाला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है और पुराने कर्ज से छूटकारा मिलेगा लेकिन, आपको स्वास्थ्य और खान-पान का ख्याल रखना होगा।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है। बुद्धि और समझदारी से आप पुरान काम भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है।

मीन

मीन राशि वालों के लिए सुखों में वढ़ोतरी होगी। घर-परिवार से जुड़ी खुशियां बढ़ने की उम्मीद है।  भूमि, भवन और वाहन से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

20 या 21 नवंबर, कब मनाएं खाटू श्याम जन्मोत्सव? गलत दिन पूजा की तो नहीं मिलेगा फल!, जानिए सबकुछ

Khatu Shyam Ji Birthday 2026: श्याम प्रेमियों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन आने वाला है। खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, जिसका भक्त पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार भी लाखों भक्त राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू धाम पहुंचेंगे। जो भक्त नहीं जा पाएंगे, वो घर पर ही बाबा का दरबार सजाकर पूजा करेंगे।लेकिन इस बार सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही है कि जन्मोत्सव 20 नवंबर को मनाया जाएगा

Horoscope Today 17 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 17 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को परिवार, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि के जातकों को धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिल सकती है। वहीं मकर राशि वालों को यात्रा और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Gopashtami 2026: आज गोपाष्टमी पर ऐसे करें गौ माता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पौराणिक कथा

Gopashtami Puja: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण का गायों के प्रति प्रेम को दर्शाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने के लिए वन में लेकर गए थे। इसलिए इस दिन को गौ माता और श्रीकृष्ण की गौचारण लीला के रूप में मनाया जाता है, जिसे गोपाष्टमी कहते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast