Kharmas Date: हिंदू धर्म में खरमास की अवधि को विशेष महत्व दिया जाता है। ये वही समय होता है जब शादी-विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों से दूरी बना ली जाती है। पंचांग के अनुसार, साल में दो बार खरमास लगता है, पहला खरमास दिसंबर से जनवरी और दूसरा मार्च से अप्रैल के महीने में आता है। इस दौरान भगवान सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, जिस वजह से इस अवधि को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता।
ऐसे में जिन परिवारों में शादी या कोई शुभ कार्यों का आयोजन होने वाला है, उनके लिए खरमास की सही तारीख जानना जरूरी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 में खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर 2026 से होगी। इस दौरान सूर्य देव सुबह करीब 10:20 से 10:30 बजे के बीच धनु राशि में गोचर करेंगे। इस अवधि का समापन 14 जनवरी 2027 को होगा। हालांकि, उस समय कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
Also read: Horoscope Today 27 November 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
खरमास में किन कामों को नहीं करना चाहिए?
1. इस दौरान शादी-विवाह के शुभ काम नहीं किए जाते।
2. किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों का आयोजन वर्जित।
3. खरमास के समय गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए।
4. बच्चों के मुंडन जैसे संस्कार भी पूरी तरह से वर्जित होते है।
खरमास में करें ये काम
1. पूजा-पाठ, भक्ति और दान-पुण्य जरूर करें।
2. भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना जाता है।
3. धार्मिक ग्रंथों का पाठ भी करें।