Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 25 July 2026, Aaj Ka Rashifal: इन चार राशियों पर संकट के संकेत, नौकरी-व्यापार और रिश्तों में बरतें सावधानी

Horoscope Today 25 July 2026, Aaj Ka Rashifal: इन चार राशियों पर संकट के संकेत, नौकरी-व्यापार और रिश्तों में बरतें सावधानी

Horoscope Today 25 July 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज 25 जुलाई 2026 का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। मिथुन राशि के जातकों को आज उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। वहीं सिंह राशि के लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि किसी विवाद या तनावपूर्ण स्थिति से बचना बेहतर रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की उत्कृष्ट व्यक्तित्व और लेन-देन कौशल के कारण सामाजिक गतिविधियों में प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन से जुड़ा उत्तम योग बनता दिखाई दे रहा है। युवा जातक अपने करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। आज आलस्य आपके कुछ जरूरी कार्यों को रोक सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो उसमे लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में अच्छा संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ की महत्वपूर्ण संभावना बनती जा रही है। कार्यक्षेत्र में काम के प्रति समर्पित रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी भी कार्य को आज करने से बचें। किसी को पैसा उधार देने से पहले उसे चुकाने की तारीख तय कर लें। साझेदारी में व्यापार करते हैं तो लंबे समय से चल रहा तनाव आज दूर होगा। पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी आज दूर हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज का अधिकांश समय घर के रखरखाव में व्यतीत होगा। संतान पक्ष के साथ कुछ समय बिताने और उनका मार्गदर्शन करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को प्रतियोगिता संबंधी किसी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। किसी करीबी से अनबन हो सकती है। व्यवसाय में अगर कोई नई योजना बना रहे हैं तो इस पर गंभीरता से कार्य करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातक आज अच्छी कमाई कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का आज अचानक से कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है।जिस कारण आप काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज कारोबार में तेजी दिखाई देगी और आप अच्छा लाभ पाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी तरह की बेचैनी दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति पर निर्भर न रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। अपनी कार्यशैली, दिनचर्या और खान-पान को लेकर विशेष रूप से जागरूक रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का समय अनुकूल है। घर के बड़ों की सलाह और अनुभवों का पालन करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। जीवन के सकारात्मक स्तर के साथ आमने-सामने आने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिए अपनी पढ़ाई के बारे में लापरवाही करना नुकसानदायक रहेगा। पैतृक संपत्ति से से जुड़े मामले में सावधानी बरतना आवश्यक है। व्यापार कर रहे जातकों को व्यावसायिक मामलों में किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लेकर आएगा, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या  का समाधान होने की संभावना है। यदि दैनिक दिनचर्या में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आप उसमे सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी करीबी की ईर्ष्या आपकी आलोचना करने की कोशिश कर सकती है। व्यवसाय करने वाले जातकों को अपने कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ उचित तालमेल बनाना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। पिछले काफी समय से आपको कोई अटका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे आपकी चिंता दूर होगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को किसी प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। यदि कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो, पहले अच्छी तरह सोच विचार करें। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते भी परिवार और दोस्तों के संपर्क में रहेंगे, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता और अधिक बड़ेगी। पिछले कुछ समय से चल रही कोई परेशानी आज दूर होगी। रुपये के लेन-देन को लेकर किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों पर भी विजय पाने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज अत्यधिक लाभ होने की संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने में आपका काफी योगदान रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की आज आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आपका व्यक्तित्व भी सकारात्मक रूप से बदलने की संभावना है। सभी कार्यों को सोच-समझकर करें और उन्हें शांति से पूरा करने का प्रयास करें। किसी के भी मामलों में ज्यादा दखल न दें, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। किसी भी अनुचित कार्य में रुचि लेने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी के बीच किसी गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज अपना समय सामाजिक कार्यों और सुधार कार्यों में व्यतीत करेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपका कोई कार्य अटका हुआ था, तो आज पूरा होने की संभावना है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को किसी प्रोजेक्ट में असफलता मिल सकती है, जिस कारण आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को नए ऑर्डर प्राप्त होंगे, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का हर क्षेत्र में आपको सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का यदि कोई संपत्ति से जुड़ा मामला रुका हुआ था, तो आज उसमें सफलता प्राप्त होगी। किसी परिजन द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार भी प्राप्त हो सकता है। आज आपकी आपके प्रिय मित्र से मुलाकात होगी, इस मुलाकात के चलते आप काफी ज्यादा प्रसन्न रहेंगे। किसी के भी साथ संवाद करते समय अपनी वाणी में मधुरता बनाएं रखें। आपका क्रोध किसी खास व्यक्ति को आहत कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त  होने से आपको अपने प्रयासों में सफलता दिला सकता है। आज आप  थकान और कमजोरी का अनुभव करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन व्यस्त रहेगा। घर पर खास मेहमानों का आगमन हो सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। व्यापार करने वाले जातक आज व्यावसायिक गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 24 July 2026, Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

Horoscope Today 24 July 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ लोगों को अपने स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, वहीं सिंह राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी के दिन से शुरु होगी भगवान विष्णु की योगनिद्रा, यहां देखें सही डेट, व्रत और शुभ मुहूर्त

Devshayani Ekadashi: हिंदू धर्म में 24 प्रकार की एकादशी तिथि आती है, जिसका विशेष महत्व है। हर महीने में दो बार एकादशी तिथि आती है—एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष। इस दौरान भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा की जाती है। जिससे घर में सुख-शांति का वास होता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast