Search KhabarFast

Press ESC to close

HOROSCOPE TODAY 13 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: आज किस राशि पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना राशिफल

HOROSCOPE TODAY 13 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: आज किस राशि पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना राशिफल

HOROSCOPE TODAY 13 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 13 सितंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों को प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। तुला राशि के लिए सकारात्मक सोच और कर्म पर विश्वास करना शुभ रहेगा। अच्छे कर्मों से भाग्य का साथ मजबूत होगा और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। व्यापारियों को धन खर्च करते समय सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि आर्थिक नुकसान की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज काफी व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परिवार में विवाद से बचें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार करने वालों को सावधानी बरतनी होगी। किसी को पैसा उधार देने या लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत के जरिए स्थिति संभाल लेंगे। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई की योजना बना सकते हैं। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। आपके काम की सराहना हो सकती है और पुराने अटके हुए कार्य पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए यादगार रह सकती है। हालांकि संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। घर से निकलते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए साझेदारी में कारोबार करने का दिन अच्छा है। किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देकर अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में परेशानी आ सकती है, लेकिन मित्र की मदद से उसे पूरा कर लेंगे। संतान वाहन की मांग कर सकती है। परिवार में चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी।

धनु राशि

धनु राशि के व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे अपने कारोबार को संभालने का पूरा प्रयास करेंगे। संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़ा फैसला बेहद सोच-समझकर लें और सभी कानूनी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है, लेकिन फिलहाल वर्तमान नौकरी में बने रहना बेहतर रहेगा। पुराने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चिंता बढ़ा सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक या छोटी पार्टी का प्लान बन सकता है। संवेदनशील मामलों में सावधानी बरतें और किसी वरिष्ठ सदस्य का दिल न दुखाएं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। नए कपड़े, मोबाइल या लैपटॉप खरीदने का योग बन सकता है। हालांकि व्यवहार में अहंकार आने से बचें, क्योंकि परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप दूसरों की मदद भी कर पाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। साहस और आत्मविश्वास के साथ मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं पर गुरुजनों या सीनियर्स से सलाह लेनी चाहिए। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिना लैपटॉप कोडिंग सीखी, Apple का मौका छूटा; अब Revolut में 4.5 लाख की इंटर्नशिप

एक कॉलेज छात्र की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसने कई मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी। कभी कॉलेज छोड़ना पड़ा, फिर Apple की इंटर्नशिप का बड़ा मौका हाथ से निकल गया।

हैदराबाद से दो महाठग गिरफ्तार, मकड़जाल बना लगाया था 5600 करोड़ रुपए का चुना;कानपुर पुलिस ने दबोचा

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने महाठगी का खुलासा किया है। चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर ठगों ने 5600 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली। पुलिस ने दोनों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 86 मामले दर्ज हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast