Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 10 July 2026, Aaj Ka Rashifal कन्या राशि को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, सिंह राशि रहे सतर्क, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today 10 July 2026, Aaj Ka Rashifal कन्या राशि को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, सिंह राशि रहे सतर्क, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today 10 July 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, 10 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। आज कन्या राशि के जातकों को कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के प्रबल योग हैं, जबकि सिंह राशि वालों को कुछ चुनौतियों और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है, जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन ऑफिस में किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। छात्रों के लिए विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का योग बन रहा है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी कामयाबी से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा किसी के साथ अपना प्लान शेयर न करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। जिसके जरिए रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से पहले किसी सीनियर व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रमोशन का योग बन रहा है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशहाल रहने वाला है। ऑफिस में आपके कार्य की सराहना होगी। प्रमोशन का भी योग बन रहा है। लेकिन दफ्तर में कुछ लोगों को आपकी कामयाबी से परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी विवाद में न पड़े। नए कारोबार की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। घर के बड़ों की सलाह से शुरू किए गए कार्य में निश्चित सफलता मिलेगी। आप अपने स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। किसी संपत्ति मकान, दुकान आदि में इनवेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। भविष्य में काफी फायदा होगा। घर पर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर आपकी बहस हो सकती है। वाणी में संयम बनाए रखेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। मन को शांत रखने की जरूरत है। किसी से बातचीत के साथ करते समय वाणी पर कंट्रोल रखें, वरना कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सुसराल पक्ष के साथ चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। घर पर परिजनों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज के दिन खर्चों को कंट्रोल में रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज के दिन खर्चों को कंट्रोल में रखने की जरूरत है। संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी नए बिजनेस की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में वृद्धि होगी। काफी लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। छात्रों पर मानसिक बोझ बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी मे कार्यरत लोगों दिन अच्छा है। जीवनसाथी से कोई बात न छिपाए। बेहतर होगा उनसे सबकुछ शेयर करें। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी की राय पर अमल करने से पहले सोच-विचार कर लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनकम के के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। विवाह का योग बन रहा है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के लिए दिन अच्छा है। जिस कार्य को हाथ में लिया है ऊसे पूरा करें। कामयाबी जरूर मिलेगी। छोटे कारोबारियों को अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी भी विवाद में न पड़े, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाने का प्लान फिलहाल के लिए कैंसिल कर दें। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। कहीं से डूबा हुआ धन वापिस मिल सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर पर बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। साथ ही सीनियर्स आपके कार्य की सराहना करेंगे। प्रमोशन का भी योग बन रहा है। किसी को भी पैसे उधार देने से पहले अच्छी प्रकार से सोच लें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके कार्यों की वजह से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। धन का लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता खत्म हो सकती है। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। किसी भी विवाद में न पड़े, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए बिजनेस की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा। लेकिन किसी गलत व्यक्ति की बातों में आकर कोई फैसला न लें। वरना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में बारिश बनी मौत! सुंदर नगरी में युवक की मौत पर उठे बड़े सवाल

Delhi News: राजधानी दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर सरकारी तैयारियों की पोल खोल दी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नन्द नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी F-1 ब्लॉक में घर के अंदर भरे बारिश के पानी को बाहर निकालने में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरज 47 वर्ष के रूप में हुई है।

Aaj Ka Mausam: अगले 48 घंटे रहेंगे सबसे अहम, दिल्ली-हरियाणा से लेकर बिहार-मुंबई तक दिखेगा मानसून का तगड़ा असर; इन 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश

IMD Rain Alert: मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है। हर तरफ जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिसने लोगों का जनजीवन प्रभावित किया है। तो वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे देश में सक्रिय मानसून के प्रभाव से अगले 48 घंटे बेहद अहम बताया है। IMD के अनुसार, अगले 2 दिनों में कई राज्यों में आंधी तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना बनी हुई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast