Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में बारिश बनी मौत! सुंदर नगरी में युवक की मौत पर उठे बड़े सवाल

दिल्ली में बारिश बनी मौत! सुंदर नगरी में युवक की मौत पर उठे बड़े सवाल

Delhi News: राजधानी दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर सरकारी तैयारियों की पोल खोल दी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नन्द नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी F-1 ब्लॉक में घर के अंदर भरे बारिश के पानी को बाहर निकालने में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरज 47 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह अपने घर में भरे पानी को निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह पानी में गिर गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने दिल्ली जल बोर्ड, MCD और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर अगर जल निकासी की व्यवस्था समय पर होती, तो क्या धीरज की जान बच सकती थी? स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे इस मौत के लिए प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। देखि मुहम्मद गुलफाम की ये खास रिपोर्ट

बारिश ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी F-1 ब्लॉक को जलमग्न कर दिया। गली नंबर-7 स्थित मकान नंबर-118 में रहने वाले धीरज अपने घर में भरे बारिश के पानी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह कमरे में भरे पानी में गिर पड़े। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके कारण वह बाहर नहीं निकल सके और पानी में डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

कुछ देर बाद जब उनका ममेरा भाई वहां पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जाली से देखने पर पानी में धीरज का शव तैरता दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नन्द नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 26 August: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, IMD से जानें 26 अगस्त का मौसम अपडेट

26 August Ka Mausam: देशभर में मानसून का स्टेटस एक्टिव है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर ओडिसा, असम में बादल बरस रहे हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अगस्त 2026 बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

Delhi News: स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, छात्रों की सुरक्षा के लिए ए़डवाइजरी जारी

Delhi News:दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू को लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। निदेशालय ने सभी सरकारीस सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

Delhi News: रेखा सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिल्ली की जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹2,500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग जल आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने और दिल्लीवासियों को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast