IMD Rain Alert: मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है। हर तरफ जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिसने लोगों का जनजीवन प्रभावित किया है। तो वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे देश में सक्रिय मानसून के प्रभाव से अगले 48 घंटे बेहद अहम बताया है। IMD के अनुसार, अगले 2 दिनों में कई राज्यों में आंधी तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना बनी हुई हैं।
दरअसल, बंगाल की खाड़ी से राजस्थान तक फैला मानसून ट्रफ और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर स्थित वेल-मार्क्स लो प्रेशर एरिया के कारण उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के बड़े हिस्से प्रभावित होने वाले हैं। इस बदलते सिस्टम की वजह से दिल्ली-NCR से लेकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मुंबई और सूरत तक में भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज आंधी और हवाओं का भी खतरा बना हुआ है।
अगले 48 घंटे में इन राज्यों में बरसेंहे बादल
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, असम, मेघालय, महाराष्ट्र और केरल राज्यों में भारी बारिश की चेतानवी जारी की है। ये सिलसिला अगले 45 घंटे यानी 2 दिनों तक जारी रह सकता है। इस दौरान इन राज्यों के कई हिस्सों मं तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और ओले पड़ने की उम्मीद है।
Also read: मोदी सरकार ने सुलझाए दशकों पुराने जल विवाद, हरियाणा हरियाणा सहित कई राज्यों के बीच बने ऐतिहासिक समझौते
दिल्ली में तेज बारिश का दौर
IMD की मानें तो दिल्ली-NCR में 10 जुलाई को मौसम तेजी से करवट लेगा। इस दौरान भारी बारिश के साथ 70KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इलाके मं लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिस वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। तो वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी बारिश
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, बांदा, बिजनौर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, कुशीनगर, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलेगी।
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश
बिहार में भी मानसून की सक्रियता देखी जा सकती है। गया, पटना, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, भोजपुर,जैसे कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में आज मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे। तो वहीं, तापमान 31°C से 37°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश की चेतावनी जारी की है।