Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के झज्जर में पुलिस ने 48 घंटे में डबल मर्डर केस का किया चौंका देने वाला खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के झज्जर में पुलिस ने 48 घंटे में डबल मर्डर केस का किया चौंका देने वाला खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर डबल मर्डर केस का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 जुलाई को झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के सामने झाड़ियों से कामिल और इरशाद उर्फ भोलू के शव बरामद हुए थे। पोस्टमार्टम में दोनों की गोली मारकर हत्या किए जाने और उनके शरीर पर मारपीट के निशान मिलने की पुष्टि हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ और थाना सदर झज्जर की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी सतीश और राजस्थान के अलवर निवासी विक्रम उर्फ लम्बू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Also read: Haryana News: गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नांदल गैंग के 4 शूटर एनकाउंटर में ढेर; 3 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपी पिछले करीब एक साल से हरियाणा और राजस्थान में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का हिस्सा थे। गिरोह देर रात कामिल की एक्सयूवी-500 में निकलता था और ट्रकों से पाइप के जरिए 600 से 700 लीटर तक डीजल चोरी कर कम कीमत पर बेच देता था। पुलिस के अनुसार गिरोह में काम करने वाले सतीश और उसके साथियों को प्रतिदिन केवल 1500 रुपये दिए जाते थे,जबकि बाकी मुनाफा कामिल और इरशाद अपने पास रखते थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और हत्या की साजिश रची गई।

पुलिस के मुताबिक, 6 जुलाई की रात डीजल चोरी के बहाने दोनों मृतकों को झज्जर-गुरुग्राम रोड पर ले जाया गया। पहले कामिल को गोली मारी गई,फिर इरशाद की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। विरोध करने पर उस पर लोहे की पाइप रिंच और पेचकस से भी हमला किया गया। इसके बाद दोनों शवों को सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए खून से सने कपड़े जला दिए और घटना में इस्तेमाल हुई एक्सयूवी-500 को धोकर छिपा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी,हत्या में प्रयुक्त हथियार और वाहन की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: HCS भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप

HCS Recruitment Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य अलाइड सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अभिषेक सरोहा ने टॉप किया किया। उन्हें कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक मिले है। जबकि लिखित मुख्य परीक्षा में 351.5 और इंटरव्यू में 43.00 अंक मिले हैं। बता दें, इन पदों के लिए 03.10.2026 से 08.10.2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्वरोजगार, बिहार में 8053 पंचायतों में खुलेंगे जीविका-सुधा बिक्री केंद्र

बिहार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सात निश्चय योजना-3 के तहत बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के 8053 पंचायतों में ‘जीविका-सुधा बिक्री केंद्र’ स्थापित किए जा रहे हैं तथा अबतक राज्य के सभी जिले में कुल 44 जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया है।

टीबी मुक्त बिहार अभियान में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, दिल्ली में JOSH टीमों का शुभारंभ

भारत में टीबी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में खुशी अवतार ऐप और JOSH (Joint Squad for Health) टीमों का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार से स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast