Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के बठिंडा में खूनी वारदात, घूमण कलां गांव में युवक की हत्या से मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के बठिंडा में खूनी वारदात, घूमण कलां गांव में युवक की हत्या से मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के बठिंडा जिले के मौड़ मंडी गांवों में ट्रैक्टरों पर लगाए जाने वाले डेक (म्यूजिक सिस्टम) की तेज आवाज को लेकर अक्सर विवाद सामने आते रहते हैं और कई बार ये विवाद हत्या जैसी गंभीर घटनाओं तक पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मौड़ मंडी विधानसभा क्षेत्र के गांव घूमण कलां से सामने आया है, जहां ट्रैक्टर पर लगे डेक की आवाज कम करने को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर कुल्हाड़ियों और तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मृतक के छोटे भाई ने भावुक होकर बताया कि उसका भाई रजिंदर सिंह उर्फ रिंकू सुबह खेत गया था, जहां कुछ युवकों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों के साथ ट्रैक्टर पर लगे डेक की आवाज कम करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी सूचना मौड़ मंडी पुलिस को भी दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण आज यह हत्या हो गई।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों और किसान नेताओं का आरोप है कि यह हत्या पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो गांव के लोगों से सलाह-मशविरा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहता था और लोगों की मदद किया करता था।

Also read: Punjab News: पंजाब के अमृतसर में संपत्ति विवाद ने ली युवक की जान, पिता, सौतेली मां और दो सौतेले भाइयों पर हत्या का आरोप

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस संबंध में मौड़ मंडी थाना के जांच अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि गांव घूमण कलां में दो युवकों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार का विकास कार्य पर जोर, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast