Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: भारी बारिश बनी हादसे का कारण...बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार ढहने से तीन की मौत, 3 अन्य लोग घायल

UP News: भारी बारिश बनी हादसे का कारण...बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार ढहने से तीन की मौत, 3 अन्य लोग घायल

Bulandshahr Mosque Wall Collapses: देशभर में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश से कारण सड़कें तालाब बन चुकी हैं, कहीं पेड़ गिरने की घटनाएं हो रही है, तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भी बारिश की वजह से एक मस्जिद की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 6 लोग मलबे में दबे, जिनमें से मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हुए, लेकिन उनमें से भी एक की मौत हो घई।

Also read: 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश...लखनऊ में पूर्व ARTO की अकूत संपत्ति देख अधिकारी हुए हैरान!

कहैं-कैसे हुआ हादसा?

दरअसर, ये हादसा बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित मुंडाखेड़ा गांव में हुआ। जहां बीती शाम भारी बारिश के कारण एक मस्जिद की दीवार (बाउंड्रीवाल) अचानक गिर गई। इस हादसे में 6 लोग बाउंड्रीवॉल के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस दौरान एक घायल महिला ने वहीं दम तोड़ दिया। फिलहाल, अभी भी बाकी 2 लोगों की हालात नाजुक बनी हुई है।

तो वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। खुर्जा CO शोभित कुमार अत्री ने बताया, 'थाना खुर्जा नगर के ग्राम मूंडाखेड़ा में दीवार गिरने की एक दुर्घटना हुई थी. इसमें कुल 6 लोग मलबे की नीचे दब गए थे, जिसमें से दो लोगों की शुरूआत में ही मृत्यु हो गई थी. 4 अन्य लोग घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जिसमें से एक अन्य महिला की मौत हो गई है।‘

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

योगी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इनमें सबसे चर्चित फैसला 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने है।

BPSC परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, चिराग पासवान ने प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में आयोजित 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है।

Uttrakhand News:मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Uttrakhand News: मसूरी टाउन हॉल में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से रक्षाबंधन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast