Search KhabarFast

Press ESC to close

Gurugram News: चार्जिंग भी नहीं हो रही थी...फिर भी जेब में रखे Portronics के पावर बैंक में लगी आग, मार्केटिंग एजेंसी का कर्मचारी बुरी तरह झुलसा

Gurugram News: चार्जिंग भी नहीं हो रही थी...फिर भी जेब में रखे Portronics के पावर बैंक में लगी आग, मार्केटिंग एजेंसी का कर्मचारी बुरी तरह झुलसा

Portronics Power Bank: हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक मार्केटिंग एजेंसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कर्मचारी की जेब में रखा Portronics ब्रांड का पावर बैंक अचानक आग पकड़ने के बाद फट गया। इस हादसे में कर्मचारी के दाहिने हाथ और जांघ पर सेकंड डिग्री बर्न आए। जिसके बाद इसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया।

कैसे हुआ हादसा?

शुरूआती जानकारी के अनुसार, घटना के समय पावर बैंक कर्मचारी की जेब में रखा हुआ था और उससे किसी भी उपकरण को चार्ज नहीं किया जा रहा था। कर्मचारी के मुताबिक, पावर बैंक में आग लगने से पहले न तो गर्म होने के कोई संकेत मिले और न ही किसी अन्य तरह की खराबी का पता चला। अचानक पावर बैंक में आग लगने से कर्मचारी का दाहिना हाथ और जांघ बुरी तरह झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जलने के घावों का उपचार किया और उसकी स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया।

इस घटना ने जेब में रखे जाने वाले पोर्टेबल चार्जिंग उपकरणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष रूप से चिंता की बात यह है कि हादसे के समय पावर बैंक इस्तेमाल में भी नहीं था। फिलहाल पावर बैंक में अचानक आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस घटना को लेकर निर्माता कंपनी Portronics की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है या नहीं।    

Also read: Haryana Day 2026: हरियाणा के 60 साल पूरे, PM मोदी से अमित शाह और राहुल गांधी तक ने दी बधाई; CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा-बिहार के बीच शुरू होगी सीधी बस सेवा, जानें किन शहरों को मिलेगा फायदा

Haryana News: हरियाणा और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दोनों राज्यों के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने की दिशा में सरकार ने कदम उठाय है। इसके लिए 12 अंतरराज्यीय बस रूटों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन बसों के शुरू होने से हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला से बिहार के पटना, गया, पूर्णिया और मधुबनी जैसे शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने अपने बचपन के स्कूल को बनाया मॉडल प्राथमिक विद्यालय, मिलीं आधुनिक सुविधाएं

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा के नगला तराई स्थित अपने बचपन के विद्यालय का मॉडल प्राथमिक विद्यालय के रूप में शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसी विद्यालय से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। आईजीएल कंपनी की ओर से सीएसआर मद के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय का पुनर्निर्माण, आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण कराया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई में करीब 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंच एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast