Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 03 November: दक्षिण भारत में चक्रवात मुरासु का कहर, 120 KM की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं; इन 15 राज्यों में भी बरसेगी आफत

Aaj Ka Mausam 03 November: दक्षिण भारत में चक्रवात मुरासु का कहर, 120 KM की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं; इन 15 राज्यों में भी बरसेगी आफत

03 November Weather Update: देशभर में मौसम बदल रहा है। गंभीर साइक्लोनिक स्टॉर्म मुरासु के असर से दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल जारी है।  भारत मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि यह प्रोसेस अगले दो घंटे तक जारी रहेगा। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार लैंडफॉल के दौरान कोस्ट के साथ और उसके पास 100-110 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलेंगी, जो 120 kmph तक पहुँच सकती हैं। सुबह तक इसी तरह की हवा की रफ़्तार बनी रहने की संभावना है। जिससे आज 03 नवंबर 2026 मंगलवार की सुबह तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में जलमग्न हो सकते है। अगले 12 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर भारी बारिश की संभावना है।IMD ने आज कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की है। तो चलिए आज 03 नवंबर का मौसम अपडेट जानते है।

चक्रवाती तूफान मुरासु का असर

मौसम विभाग ने बताया है कि 03 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट को पार करने के बाद धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा, लेकिन भारी बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा, प्रकाशम, एसपीएसआर नेल्लोर, गुंटूर जैसे जिलों में चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। तो वहीं, तेलंगाना के खम्मम, सूर्यापेट, नलगोंडा, नागरकर्नूल, वनपर्थी, महबूबाबाद जैसे कई इलाकों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा  ओडिशा के दक्षिणी जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति में बारिश की संभावना है। तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

देश में कहां-कहां बरसेंगे बादल?

मौसम वुभाग ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक शामिल हैं। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश संभव है। इसी के साथ इन राज्यों में बर्फबारी का दौर भी जारी रहेगा। इस दौरान देश के कई इलाकों में हवा की स्पीड 70 Kmph बनी रहेगा।     

Also read: दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 324 पार,GRAP-2 लागू, जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निवीरों को मिल सकती है 4 साल से ज्यादा सेवा, सरकार कर रही विचार; 21 नवंबर से पहले घोषणा संभव

Agniveer Service Could Be Extended:अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार पहले बैच के कुछ अग्निवीरों को चार साल की निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने के बाद भी अतिरिक्त समय तक सेना में रखने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यह सेवा विस्तार उन अग्निवीरों को स्थायी रूप से सेना में शामिल किए जाने के अलावा दिया जा सकता है, जिन्हें नियमित कैडर में जगह नहीं मिल पाएगी। हालांकि

दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 324 पार,GRAP-2 लागू, जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला

GRAP-2 : दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर पार कर लिया है। दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 324 पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे NCR में ग्रैप के दूसरे चरण (GRAP-2) को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। अब राजधानी में सांस लेना मुश्किल हो गया है और लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें आने लगी हैं। CAQM के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 31 अक्टूबर को 117 यानी मध्यम श्रेणी में था

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast