Search KhabarFast

Press ESC to close

त्याोहारी सीजन में कैसे करें घर की सफाई, दिवाली से लेकर छठ के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

त्याोहारी सीजन में कैसे करें घर की सफाई, दिवाली से लेकर छठ के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Home Cleaning: त्योहारों का मौसम आते ही घर में सफाई अभियान शुरू हो जाता है। किचन से लेकर बेडरूम, बालकनी, छत आदि...घर का हर कोना चमकाया जाता है और साज-सजावट की जाती है। दशहरे के बाद दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज और छठ पर्व...लाइन से आने वाले ये सभी त्योहार घर-परिवारो में खुशियां लेकर आते है। जिसके लिए साफ-सफाई और सजावट करना और भी जरूरी हो जाता है। आमतौर पर साफ-सफाई तो रोजाना करनी चाहिए, लेकिन त्योहारों की तैयारियों में कई बार जल्दबाजी में सफाई करनी पड़ जाती है। जो बाद में काम को और बढ़ा देती है।

दरअसल, त्योहारों की तैयारियां शुरू करने से पहले घर-ऑफिस को अच्छे-से साफ किया जाता है। लेकिन कई बार समय की कमी या ज्यादा काम होने की वजह लोग जल्दबाजी में सफाई करना ज्यादा आसान समझते है। बिजली के उपकरणों को अच्छे-से साफ न करना, धूल-मिट्टी वाली जगह को साफ कपड़े से नहीं पोछना या गंदे फर्श को रगड़कर साफ न करना कई बार सामान के सथ खुद आपकी सुरक्षा पर भी बात आ जाएगी। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि त्योहारों से पहले घर की सफाई करने की योजना कैसे बनाएं औल किन बातों का ध्यान रखें। 

Also read: आज से शुरू हुआ कार्तिक का महीना, इस दिन रखा जाएगा पहली एकादशी का व्रत; यहां देखें सही तारीख और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

1. सही प्लानिंग से करें सफाई की शुरुआत

एक दिन में पूरे घर की सफाई करना नामुमकिन है, लेकिन सबसे पहले सफाई के लिए सही प्लानिंग करने की जरूरत है। इसके लिए पहले उन जगहों का चुनाव करें, जहां धूल-मिट्टी बहुत ज्यादा है। इसके बाद बेडरूम, ड्राइंग रूम जैसी जगह साफ करें।

2. बेकार-पुराने सामान की पहचान करें

कई बार घरों में बेकार और पुराना सामान जमा हो जाता है, जिस वजह से जगह की कमी होने लगती है और घर देकने में भी अच्छा नहीं लगता। इसलिए अनावश्यक सामान को समय-समय घर से बाहर फेंकते रहें।

3. घर का मेन गेट न भूलें

घर का मुख्य मेन गेट होता है। इसलिए गेट पर कभी घूल जमा नहीं होने देना। जितना हो सकें घर के मुख्य गेट के आस-पास फालूती का सामान न रकें। इससे आने-जाने का रास्ता बाधित होता है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 27 October 2026, Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर को इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, जानें अपना भविष्य

Horoscope Today 27 October 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। आज के दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है। मिथुन राशि वालों को ऊर्जा और सुकून महसूस होगा, जबकि मकर राशि वालों को जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

आज से शुरू हुआ कार्तिक का महीना, इस दिन रखा जाएगा पहली एकादशी का व्रत; यहां देखें सही तारीख और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

Kartik month Ekadashi: हिंदू धर्म में कार्तिक मास अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसकी शुरूआत आज 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार से हो चुकी है। जिसका समापन 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा यह पूरा महीना भगवान विष्णु को समर्पित है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast