Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में तेजी से पैर पसार रहा HMPV वायरस, नागपुर में मिले 2 नए केस

भारत में तेजी से पैर पसार रहा HMPV वायरस, नागपुर में मिले 2 नए केस

HMPV Virus India: चीन से दुनिया भर में तेजी से फैल रही HMPVयानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। सोमवार को देश में कुल पांच मामले सामने आए थे। बेंगलुरु- तमिलनाडु से 2-2 और अहमदाबाद में एक मामले सामने आए हैं। वहीं, मंगलवार को अब दो नए मामले नागपुर से सामने आए हैं। गौरतलब है कि HMPVसे संक्रमित होने वाले सभी बच्चे हैं। हालांकि, इस वायरस को लेकर सभी राज्यों ने तैयारी शुरु कर दी है। कई राज्य सरकारों ने तो एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

बता दें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को यह स्पष्ट किया है कि HMPVकोरोना जैसा नया वायरस नहीं है। बल्कि इस वायरस की पहचान पहली बार साल 2001 में हुई थी। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने बताया कि एचएमपीवी वायरस श्वसन के माध्यम से हवा के द्वारा फैलता है और यह सभी आयु समूहों के लोगों को प्रभावित कर सकता है। विशेष रूप से सर्दी और बसंत ऋतु में इसका प्रसार ज्यादा देखा जाता है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में किसी सामान्य श्वसन वायरल संक्रमणों में कोई विशेष वृद्धि नहीं देखी गई है।

महाराष्ट्र सीएम ने की थी अपील

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी जनता से अपील की थी कि वह एचएमपीवी वायरस को लेकर घबराएं नहीं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वायरस नया नहीं है, यह पहले भी सामने आ चुका है और अब एक बार फिर यह अपना प्रभाव दिखा रहा है। इस संबंध में जल्द ही नियमों की घोषणा की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जानकारी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है और मीडिया से अपील की कि वह केवल आधिकारिक जानकारी ही प्रसारित करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इंसान जोखिम लेगा या नहीं...दिमाग फैसला लेने से पहले ही दे देता है सिग्नल, शोधकर्ताओं का दावा

Brain signals before Decision: सैन फ्रांसिस्को स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (UCSF) और बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मानव मस्तिष्क के दो पड़ोसी क्षेत्रों की पहचान की है जो जोखिम लेने का निर्णय लेते समय प्रतिस्पर्धा करते प्रतीत होते हैं। उन्होंने पाया कि उनकी गतिविधि निर्णय लेने से लगभग आधा सेकंड पहले ही उसकी भविष्यवाणी कर सकती है।

Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा नौ दिवसीय पर्व, जानें घटस्थापना और दशहरे की तारीख

अक्टूबर का महीना इस बार धार्मिक रूप से खास रहने वाला है। पितृ पक्ष के समाप्त होने के बाद मां दुर्गा की आराधना का नौ दिवसीय पर्व शारदीय नवरात्र शुरू होगा।

World Mental Health Day: पढ़ाई का प्रेशर बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा भारी, NCERT सर्वे में 81% छात्रों ने जताई चिंता

Health Tips: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दुनिया में 10 से 19 साल की उम्र के लगभग हर सात में से एक किशोर किसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से प्रभावित होता है। भारत में भी स्कूली छात्रों की मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई जाती रही है। NCERT के 2022 के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण सर्वे में 81 प्रतिशत छात्रों ने पढ़ाई, परीक्षा और रिजल्ट को लेकर चिंता महसूस करने की बात कही थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast