Search KhabarFast

Press ESC to close

गुजरात के राजकोट में दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के राजकोट में दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rajkot News: गुजरात के राजकोट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टैमिना बढ़ाने वाली दवाएं बेचने के नाम पर लोगों को ठगने और ब्लैकमेल करने वाले तीन फर्जी कॉल सेंटर पकड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.16 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अश्लील सामग्री भेजकर ग्राहकों को ब्लैकमेल करता था और उनसे जबरन पैसे वसूलता था। पुलिस अब बैंक खातों और कॉल डिटेल्स के जरिए इस नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

घर में बना रखी थी कंप्यूटर लैब

फर्जी डॉक्टर बनकर करते थे ठगीपुलिस की शुरुआती जांच में आरोपियों के काम करने का चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। मुख्य आरोपी खोडीदास मकड़िया ने अपने घर में ही एक कंप्यूटर लैब बना रखी थी। वह बिना किसी वैध लाइसेंस के लोगों को काम पर रखकर सेक्स स्टैमिना और बी12 की दवाएं बेचने के नाम पर फर्जी डॉक्टर के तौर पर काम करता था। गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क करते और उन्हें 'bedroomboss' वेबसाइट के माध्यम से अश्लील सामग्री भेजते थे। इसके बाद ग्राहकों को उत्पाद खरीदने के लिए उकसाया जाता था।अगर कोई व्यक्ति दवा से फायदा नहीं होने की बात कहता या खरीदने से इनकार करता, तो आरोपी उसे अश्लील सामग्री देखने की बात परिवार वालों को बताने की धमकी देते थे। कुछ मामलों में पुलिस में शिकायत करके आजीवन जेल भिजवाने का डर दिखाया जाता था।

Also read: Delhi News: दिल्ली में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा

लोगों पर दबाव बनाकर बिना दवा दिए भी उनके खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे

आरोप है कि इस तरह लोगों पर दबाव बनाकर बिना दवा दिए भी उनके खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे।दूसरे कॉल सेंटर का भी ऐसा ही था मॉडस ऑपरेंडीदूसरे कॉल सेंटर का संचालन अहमद रजा मुल्तानी करता था। वह अपने साथियों के साथ नकली डॉक्टर बनकर सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक उत्पाद बेचने के बहाने लोगों को फंसाता था।यदि कोई ग्राहक ऑर्डर की पुष्टि के बाद उसे रद्द करने की कोशिश करता, तो आरोपी व्हाट्सएप के जरिए कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर उससे जबरन पैसे वसूलते थे।पुलिस ने तीनों सेंटर से कंप्यूटर, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह ने देशभर में सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा

Delhi News: राजधानी दिल्ली के हौज काजी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चाकू दिखाकर 1200 रुपये की लूट करने के मामले में महज 24 घंटे के भीतर आरोपी शिवा खन्ना उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हौज काजी थाने का घोषित बदमाश (BC) है, जिसके खिलाफ हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत 18 पुराने मामलों में संलिप्तता का रिकॉर्ड है।

Himanshu Bhau Arrested in US: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज कौशिक भी ICE की हिरासत में

Himanshu Bhau Arrested in US: अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने भारतीय गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज कौशिक को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को लास वेगास के पास नेवादा के हेंडरसन डिटेंशन सेंटर में बंदियों की सूची में दर्ज किया गया है। यह केंद्र ICE के लास वेगास स्थित एनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। हालांकि, दोनों की हिरासत और उनके खिलाफ आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई को लेकर अमेरिकी अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast