Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 26 October: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा...इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, भारी बारिश-तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam 26 October: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा...इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, भारी बारिश-तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट

26 October Weather Forecast: देशभर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मानसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मौसमी सिस्टम धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। जिस वजह से दक्षिणी इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर भी जारी है। तो वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, इस दौरान बारिश की गतिविधि भी देखी जा सकती है, जिससे सर्दी का अहसास हो रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अक्टूबर 2026 सोमवार का मौसम अपडेट जारी कर दिया है। तो चलिए जानते है।

इन राज्यों में बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने देश के लगभग 14 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश संभव है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश दस्तक दे सकती है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर है। जिस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Also read: RSS के जुलूस के रूट पर बवाल, धार्मिक स्थल के सामने बैठीं महिलाएं; पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

IMD ने बताया कि चक्रवाती सिस्टम की वजह से समुद्री इलाकों में तेज हवाएं चलेगी। इस दौरान कई हिस्सों में हवा की स्पीड 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। जबकि कुछ इलाकों में ये बढ़कर 85KMPH तक दर्ज की जा सकती है। इस दौरान IMD ने लोगों से समुद्र इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही, सावधानी बरतने को कहा है।

दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD की मानें तो दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ इलाकों में बादल बरस सकते है। उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। लेकिन सर्दी का शुरूआत होते दिखाई दे रही है।  ठंड की आहट में अपनी सेहत का ख्याल रखें।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जामिया के बाद JNU में ग्रैफिटी पर विवाद, दीवारों पर लिखे मिले ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ के नारे

Derogetry Sologan In JNU: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

RSS के जुलूस के रूट पर बवाल, धार्मिक स्थल के सामने बैठीं महिलाएं; पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

Maharshta News: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के किंगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। धार्मिक स्थल के सामने

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast