PAK vs SA Pink Jersey:लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे रोमांचक वनडे ट्राई-सीरीज मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक नए अवतार में नजर आई। अपनी पारंपरिक हरी जर्सी को छोड़कर पाकिस्तानी खिलाड़ी गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस खास मुकाबले को 'पिंकटोबर' यानी ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह को समर्पित किया है। यह पहल ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि मैदान पर मौजूद मैच अधिकारियों और कोचिंग स्टाफ ने भी पिंक रिबन पहनकर इस मुहिम में एकजुटता दिखाई।
पीसीबी का मकसद
पीसीबी का मकसद है कि क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल के जरिए इस गंभीर बीमारी के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके।पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सुमैर अहमद सैयद ने इस पहल पर आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड देश में क्रिकेट की लोकप्रियता और उसके सामाजिक प्रभाव को बखूबी समझता है। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।उन्होंने आगे कहा कि ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और जागरूकता से इसे रोका जा सकता है।
Also read: IPL 2027 में खेलेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ?,इस संकेत के जरिए किया साफ़
अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और नियमित जांच कराएं
हम चाहते हैं कि इस पिंक जर्सी के जरिए हम हर महिला तक यह संदेश पहुंचाएं कि वह अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और नियमित जांच कराएं।गौरतलब है कि दुनिया भर में अक्टूबर के महीने को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के तौर पर मनाया जाता है। कई देशों की क्रिकेट टीमें पहले भी इस तरह की पहल कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत में भी पिंक टेस्ट और पिंक जर्सी के जरिए जागरूकता फैलाई गई है।पाकिस्तान की इस पहल की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस कह रहे हैं कि खेल से बड़ा संदेश कोई नहीं हो सकता।