Big Boss 20: बिग बॉस 20' के इस वीकेंड का वार में सुपरस्टार सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी नजर आए। सलमान खान ने पिछले हफ्ते ही ऐलान कर दिया था कि इस हफ्ते शो की कमान रोहित शेट्टी संभालेंगे। शनिवार, 24 अक्टूबर को रोहित शेट्टी ने 'वीकेंड का वार' होस्ट किया और घरवालों को जमकर रियेलिटी चेक दिया। इस एपिसोड में रोहित ने स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल की जमकर क्लास लगाई। उनका गेम और बर्ताव पर सवाल उठाए।लेकिन इस एपिसोड का सबसे बड़ा मोमेंट रहा एविक्शन।
उम्मीद करती हूं ये सब मुझे याद करेंगे- मैरी कॉम
रोहित शेट्टी ने ऐलान किया कि दोनों लाइफलाइन जाने के चलते बॉक्सिंग लीजेंड मैरी कॉम का शो से सफर खत्म हो गया है। कम वोट्स के चलते मैरी कॉम को घर से बाहर होना पड़ा। इस ऐलान ने सभी घरवालों को हैरान कर दिया।मैरी कॉम के एविक्शन से सबसे ज्यादा इमोशनल आम्रपाली दुबे हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। शो में उनकी मैरी कॉम से काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी।घर से निकलते वक्त मैरी कॉम ने कहा, 'मैं इतने दिन खेल पाई, इतना एक्सपीरियंस मिला। बहुत अच्छा लगा। उम्मीद करती हूं ये सब मुझे याद करेंगे।
Also read: BB 20: बिग बॉस के घर में नया ड्रामा...स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी की एंट्री से आया ट्विस्ट, लव संग नजदीकियों पर हुई तीखी बहस
घरवालों ने 'यू आर ए चैंपियन' गाना गाकर शानदार फेयरवेल दिया
पर्सनैलिटीज दिखाकर आना है। रिंग में किसी को नहीं छोड़ूंगी।' उनके इस अंदाज पर घरवालों ने 'यू आर ए चैंपियन' गाना गाकर उन्हें शानदार फेयरवेल दिया, जिसे सुनकर मैरी कॉम हंस पड़ीं।बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, लव गिल और मैरी कॉम नॉमिनेट थे। मैरीकॉम के शो से जाते ही घर के बाकी सदस्यों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया।