हिमाचल के मंडी में प्राकृतिक आपदा की जबरदस्त मार, कई लोगों की मौत, 18 लोग लापता

हिमाचल के मंडी में प्राकृतिक आपदा की जबरदस्त मार, कई लोगों की मौत, 18 लोग लापता

Himachal Cloud Burst and Rain: इन दिनों में हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा की जबरदस्त मार झेल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा मार मंडी जिले में पड़ रही है। जहां पिछले 15 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जिले के सभी स्कूलों कॉलेजों को बंद कगर दिया गया है। साथ ही चंडीगढ़ मनाली हाईवे भी बंद हो गया है। वहीं, कई जिलों में लैंडस्लाइड भी हुआ है।

हिमाचल के मंडी जिले के करसोग इलाके में कई जगह बादल फटे हैं और 7 लोग लापता हो गए है, जबकि कई शव बरामद हो गए है। इसके साथ ही मंडी जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 18 लोग लापता है। साथ ही जिले में कुल 261 रोड़ को बंद कर हैं। इसके अलावा, कांगड़ा में भी भारिश के कारण सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मंडी के गोहर में एक ही परिवार के नौ लोग लापता हैं। ये लोग परिवार के साथ बह गए हैं।

लोगों का जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

बीती रात से कुल्लू जिले में लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव हो रहा है। यातायात पूरी तरङ से ठप हो गया है। आनी उपमंडल के लुहरी क्षेत्र के समीप कारशा गांव में नाले में अचानक आई बाढ़ से एक वाहन के मलबे में दबने की सूचना है। फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और राहत कार्य शुरू किए जा रहे हैं।

Leave a comment