Search KhabarFast

Press ESC to close

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर हेमा मालिनी का आया बयान, बोलीं- मैं टूट नहीं सकती

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर हेमा मालिनी का आया बयान, बोलीं- मैं टूट नहीं सकती

Dharmendra Health News: अभिनेता धर्मेंद्र स्वास्थ्य समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन अब वह घर लौट आए हैं। उनकी सेहत में कुछ सुधार के बाद उनके परिवार ने आगे का इलाज घर पर ही करवाने का फैसला किया है। वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र के लाखों फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज उनका हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। इस बीच धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी का बयान सामने आया है।

हेमा मालिनी का आया बयान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र के घर वापस लौटने पर हेमा मालिनी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये आसान समय नहीं है। ये पूरे परिवार के लिए मुश्किल घड़ी है। हेमा मालिनी ने इस दौरान कहा कि धरम जी की सेहत हमारे लिए चिंता का विषय है। उनके बच्चे सो नहीं पा रहे हैं। ऐसे वक्त में मैं कमजोर नहीं पड़ सकती। मुझ पर कई जिम्मेदारियां हैं। पर हां, मैं खुश हूं कि वो अब घर आ गए हैं।

हेमा मालिनी ने की धर्मेंद्र के ठीक होने की कामना

धर्मेंद्र के ठीक होने की कामना करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि हम राहत महसूस कर रहे हैं कि वो घर लौट आए हैं। उन्हें उन लोगों के बीच ही रहना चाहिए, जिनसे वो प्यार करते हैं। बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है। कृपया हमारे लिए दुआ कीजिए।

घर बना आईसीयू

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धर्मेंद्र घर लौट आए हैं। कहा जा रहा है कि घर पर ही धर्मेंद्र के लिए आईसीयू जैसा इंतजाम कर दिया गया है। वहां उनके इलाज के लिए डॉक्टर और नर्स मौजूद हैं। प्रकाश कौर, सनी देओल और बॉबी समेत परिवार के सभी सदस्य भी धर्मेंद्र के साथ हैं और उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तुम्हारे जुनून ने लोगों का दिल जीत लिया', R. Madhavan को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता हुई गदगद

R. Madhavan Padma Shri Award: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक एक्टर आर. माधवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते दिन उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा दिया, जो उनके लिए और उनके फैंस के लिए गर्व का पल था। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हीं बधाई दे रहे हैं।

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

Alka Yagnik Health Update: 'मेलोडी क्वीन' के नाम से मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को कौन नहीं जानता। 'टिप टिप बरसा पानी' , 'कैसे मुझे तुम मिल गई', से लेकर 'अगर तुम साथ हो', अपनी मधुर आवाज से उन्होंने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

'आवरापन 2' के बाद नए धमाके की तैयारी में इमरान हाशमी, शैतानी लुक में आएंगे नजर; फैंस की बढ़ी धड़कनें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'आवरापन 2' को लेकर चर्चा के बीच अब उनकी नई हॉरर फिल्म का खौफनाक लुक सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में इमरान हाशमी बेहद डरावने और रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast