Search KhabarFast

Press ESC to close

World TB Day 2026: भारत में कम हो रहे टीबी के मामले, जानिए कैसे पहचानें और क्या है लक्षण और इलाज

World TB Day 2026: भारत में कम हो रहे टीबी के मामले, जानिए कैसे पहचानें और क्या है लक्षण और इलाज

TB Cases India 2026:हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाका है। लेकिन ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है – क्या टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है? तो जवाब है हां! अगर लक्षण दिखते ही जांच हो जाए और डॉक्टर के बताए मुताबिक पूरा इलाज लिया जाए तो टीबी 90 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में जड़ से खत्म हो जाती है।

नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम (NTEP) के तहत भारत में ड्रग-सेंसिटिव टीबी का सफलता दर 90 प्रतिशत पहुंच चुका है, जो वैश्विक औसत 88 प्रतिशत से बेहतर है। ड्रग-रेजिस्टेंट टीबी के लिए भी नई शॉर्ट-कोर्स दवाएं (जैसे BPaLM रेजिमेन) उपलब्ध हैं, जिनसे 6 महीने में ही 80 प्रतिशत मरीज ठीक हो जाते हैं। WHO Global TB Report 2025 भी यही पुष्टि करता है कि समय पर इलाज से टीबी पूरी तरह नियंत्रित और ठीक हो सकती है।

भारत में टीबी का हाल

WHO की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2015 से 2024 के बीच भारत में टीबी के नए केस में 21% की कमी आई यानी 237 प्रति लाख से घटकर 187 प्रति लाख हो गई। यह वैश्विक औसत गिरावट (12%) से लगभग दोगुनी रफ्तार है। मृत्यु दर भी 28 प्रति लाख से घटकर 21 प्रति लाख रह गई। ट्रीटमेंट कवरेज 53% से बढ़कर 92% हो गया और 2024 में 26.18 लाख मरीजों का पता चला। भारत अभी भी वैश्विक टीबी बोझ का 25% हिस्सा वहन करता है, लेकिन ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत प्रगति तेज है।

टीबी के मुख्य संकेत

टीबी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। अगर ये लक्षण 2 हफ्ते से ज्यादा रहें तो तुरंत जांच कराएं। बच्चे, बुजुर्ग, डायबिटीज या एचआईवी वाले मरीजों में खतरा ज्यादा होता है। शुरुआत में लक्षण हल्के लगते हैं, लेकिन अनदेखा करने पर फैल सकता है।

लगातार खांसी (कभी खून भी आए)

हल्का बुखार, खासकर रात में पसीना

बिना वजह वजन कम होना

थकान और कमजोरी

सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ

भूख न लगना 

टीबी का इलाज और बचाव

भारत में इलाज पूरी तरह मुफ्त है। सामान्य टीबी का कोर्स 6 महीने का होता है – पहले 2 महीने 4 दवाएं (रिफैम्पिसिन, आइसोनियाजिड, पाइरेजिनामाइड, एथाम्बुटॉल) और अगले 4 महीने 2 दवाएं। MDR/XDR टीबी के लिए BPaLM जैसी नई दवाएं मात्र 6 महीने में ही असरदार साबित हो रही हैं। Ni-kshay पोषण योजना के तहत हर मरीज को हर महीने ₹1000 की सहायता मिलती है। Nikshay पोर्टल पर हर केस की निगरानी होती है। 

बचाव के उपाय

बच्चों को BCG वैक्सीन लगवाएं

परिवार के संपर्क में आने वालों को प्रिवेंटिव दवा दें

अच्छा पोषण, स्वच्छता और घर में वेंटिलेशन रखें

धूम्रपान और शराब से दूर रहें 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

डेली लाइफ से जुड़ी आपकी ये आदत डिमेंशिया के ख़तरे को करेगी कम? चौंका देगी ये नई स्टडी

DementiaL एक लंबे समय तक चले अध्ययन में पाया गया कि रोज़ाना दो से तीन कप कॉफ़ी पीने से डिमेंशिया का ख़तरा काफ़ी कम हो जाता है, खासकर 75 साल की उम्र से पहले। रिसर्चर का कहना है कि कैफ़ीन दिमाग की कोशिकाओं को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है और साथ ही अल्ज़ाइमर की बीमारी से जुड़ी सूजन और हानिकारक प्लाक के जमाव को भी कम कर सकता है।

Summer Health Tips: ज्यादा पसीना आना हो सकता है खतरे का संकेत, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

गर्मी के मौसम में पसीना आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर बिना किसी कारण के या सामान्य तापमान में भी ज्यादा पसीना आ रहा है, तो यह शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast