Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Rojgar Mela: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हर महीने लगेंगे रोजगार मेले, आदेश जारी

Haryana Rojgar Mela: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हर महीने लगेंगे रोजगार मेले, आदेश जारी

Haryana Rojgar Mela: हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए उन्होंने रोजगार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर महीने नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित किए जाएं, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम मिल सके।

मंत्री आज पंचकूला में कौशल भवन हरियाणा कौशल रोजगार निगम, रोजगार विभाग, हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) और पलवल के दुधौला स्थित विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारिय़ों को निर्देश दिए कि विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस एव गैर परंपरागत ऊर्जा स्त्रोत के कोर्स शीघ्र शुरू किए जाएं।

समय पर पूरा हो बजट रोडमैप

बैठक के दौरान राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2024-25, 2025-26, 2026-27 में की गई घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का त्रिमासिक  खर्च समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि अलॉट हुआ बजट लैप्स न हो। बजट उपयोग में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नए स्किल सेंटर खोले जाएं और यूथ क्लबों का किया जाए गठन

मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के भवनों का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। युवाओं को आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराने के लिए आईटीआई की मशीनों को अपग्रेड किया जाए और नए स्किल सेंटर खोले जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य में ज्यादा से ज्यादा 'यूथ क्लब' बनाने के निर्देश दिए। इन क्लबों के माध्यम से युवाओं को संगठित किया जाएगा ताकि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

विकास कार्यों की होगी दोबारा समीक्षा

मंत्री गौरव गौतम ने केंद्र सरकार की 'पीएम सेतु योजना' को पूरी तल्लीनता और गंभीरता के साथ धरातल पर उतारने की बात कही। उन्होंने साफ किया कि सभी विभागों को अपनी योजनाओं को समय सीमा के भीतर ही सिरे चढ़ाना होगा। वे स्वयं कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए ठीक 45 दिन बाद दोबारा समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सभी परियोजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट देखी जाएगी।

बैठक में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजीव रंजन, हरियाणा कौशल विकस मिशन के प्रबंध निदेशक राजेश गोयल, कौशल निगम एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के निदेशक सितेंद्र दूहन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की तैयारी, 100 प्रतिशत टैक्स छूट का प्रस्ताव बढ़ाया गया

Haryana News: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर इलेक्ट्रिक वाहनों पर शत-प्रतिशत टैक्स छूट देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है , ताकि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि ईवी वाहनों पर टैक्स में राहत दी जाती है तो लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बढ़ेगा।

Haryana News: हरियाणा में मजदूरों की हुई मौज, अब घर बैठे मिलेगा काम; चौक चौराहे पर खड़े रहने की नहीं जरूरत

हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने आज राज्य के श्रमिकों एवं श्रम-नियोक्ताओं को आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए “श्रममित्र” ऐप का शुभारंभ किया।

Haryana Govt Employees: हरियाणा में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पेंशन से जुड़े मामलों को लेकर लिया ये फैसला

हरियाणा सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए पेंशन से जुड़े मामलों में अहम फैसला लिया है। इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार के नए आदेश के बाद पेंशन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी। कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मामलों को भी जल्द निपटाने पर जोर दिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast