Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी में 25 लाख मिलते ही बदला पति, पत्नी-बच्चे को छोड़ दूसरी महिला संग फरार

UP News: यूपी में 25 लाख मिलते ही बदला पति, पत्नी-बच्चे को छोड़ दूसरी महिला संग फरार

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुआवजे में मिले लाखों रुपये ने एक परिवार की जिंदगी बदल दी। आरोप है कि पैसा मिलते ही पति ने अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़ दिया और दूसरी महिला के साथ फरार हो गया। अब पीड़ित पत्नी न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस के चक्कर काट रही है। यह मामला झांसी के Raxa थाना क्षेत्र के इमलिया गांव का है। पीड़ित महिला रुचि परिहार ने पुलिस से अपने पति नीलेश परिहार की तलाश करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि बीडा यानी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मिले मुआवजे के पैसे ने उसके पति को पूरी तरह बदल दिया।

पति का बदला व्यवहार

रुचि के अनुसार, पहले उसका परिवार सामान्य और खुशहाल जिंदगी जी रहा था। लेकिन जैसे ही उसके पति के खाते में लाखों रुपये आए, उसका व्यवहार बदलने लगा। महिला का कहना है कि उसके ससुर धनीराम की करीब पांच एकड़ जमीन को Bundelkhand Industrial Development Authority ने अधिग्रहित किया था। इसके बदले परिवार को करीब एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिला था।

परिवार को मिला 25 लाख रुपये 

परिवार में रकम बांटने के बाद रुचि के पति नीलेश परिहार को करीब 25 लाख रुपये मिले। आरोप है कि पैसा मिलने के बाद नीलेश गांव की ही एक दूसरी महिला के करीब आ गया और धीरे-धीरे उसने अपने परिवार से दूरी बना ली। आखिरकार वह अपनी पत्नी और छह साल के बेटे को छोड़कर दूसरी महिला के साथ चला गया। रुचि ने बताया कि उसकी शादी को आठ साल हो चुके हैं और उनका एक छोटा बेटा भी है। इसके बावजूद पति ने परिवार की जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लिया। महिला का कहना है कि पति न तो उसका खर्च उठा रहा है और न ही बच्चे की परवरिश में कोई मदद कर रहा है।

पुलिस की गई मांग

पति के जाने के बाद रुचि आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुकी है। फिलहाल वह अपने मायके में रह रही है। उसने पुलिस से पति को तलाशने और बच्चे के अधिकार सुरक्षित करने की मांग की है। मामले में रक्सा थाना पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत मिल गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पति और दूसरी महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Also read: UP News: मथुरा में यमुना में नहाते समय चार युवक डूबे, दो के शव बरामद, 2 की तालाश जारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में टीचरों पर सख्ती, अब क्लासरुम में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, शिक्षा मंत्री ने दिए आदेश

Haryana News:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के सुझावों को स्वीकार करते हुए हरियाणा के सरकारी विद्यालयों के पाठ्यक्रम में श्रमदान को अनिवार्य किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों में अनुशासन, सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

Haryana CM Window: हरियाणा में अब सीएम विंडो की शिकायतों को नहीं लटका सकेंगे अफसर, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

Haryana CM Window: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मुख्यमंत्री सी एम विंडो पर आई शिकायतों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, मंडल आयुक्त भी ऑनलाइन जुड़े।

IAS Varsha Khanagwal: हरियाणा के झज्जर की डीसी बनीं IAS वर्षा खांगवाल, 2004 की रहीं HCS टॉपर

झज्जर जिले को  नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया, जब वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती वर्षा खांगवाल ने बुधवार को जिले के 25 वें उपायुक्त के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast