Search KhabarFast

Press ESC to close

IAS Varsha Khanagwal: हरियाणा के झज्जर की डीसी बनीं IAS वर्षा खांगवाल, 2004 की रहीं HCS टॉपर

IAS Varsha Khanagwal: हरियाणा के झज्जर की डीसी बनीं IAS वर्षा खांगवाल, 2004 की रहीं HCS टॉपर

IAS Varsha Khanagwal: झज्जर जिले को  नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया, जब वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती वर्षा खांगवाल ने बुधवार को जिले के 25 वें उपायुक्त के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। लघु सचिवालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका बुक्का भेंट कर  स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर जिले की प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी सांझा की। निवर्तमान डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने नवनियुक्त डीसी श्रीमती वर्षा खांगवाल का स्वागत किया।

अधिकारियों को दिए निर्देश

कार्यभार संभालने के उपरांत उपायुक्त वर्षा खांगवाल  ने अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि आमजन को समय पर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

प्रशासन गंभीरता से करेगा काम

उपायुक्त ने कहा कि झज्जर जिला विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और इस गति को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं व जनगणना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

शिकायतों का निपटारे को दे प्राथमिकता

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना भी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

विकास कार्यों को नई दिशा मिली

वर्षा खांगवाल एचसीएस वर्ष 2004 बैच की टॉपर रही हैं। प्रशासनिक मामलों में उनकी दक्षता और सकारात्मक कार्यशैली को देखते हुए उन्हें एक सक्षम एवं अनुभवी अधिकारी माना जाता है। अब नए उपायुक्त के रूप में वर्षा खांगवाल के नेतृत्व से जिले में विकास कार्यों को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उपायुक्त वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में झज्जर जिला विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीएमसी अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Also read: Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में टीचरों पर सख्ती, अब क्लासरुम में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, शिक्षा मंत्री ने दिए आदेश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Govt Scheme: हरियाणा में कृषि से 5 लाख तक आय वाले किसानों को बड़ी सौगात, अब सरकारी सुविधाओं से नहीं कटेगा नाम, सीएम ने दिए आदेश

Haryana Govt Scheme: हरियाणा में फैमिली आईडी में इनकम को लेकर रोजाना कई प्रकार की दिक्कतों का सामना आम लोगों को करना पड़ता है वहीं आय को लेकर भी कई प्रकार की दिक्कतें जनता के सामने आ रही है, लेकिन अब सीएम सैनी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि कृषि से हुई 5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय के आधार पर किसी व्यक्ति या परिवार को ऐसी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न किया जाए जिनके लिए अधिकतम 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय की शर्त है। उन्होंने दयालु योजना में आधार लिंक से संबंधित समस्या का समाधान जिला समाज कल्याण अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त की संयुक्त कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने सेवा विभाग और क्रिड को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Haryana Rojgar Mela: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हर महीने लगेंगे रोजगार मेले, आदेश जारी

Haryana Rojgar Mela: हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए उन्होंने रोजगार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर महीने नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित किए जाएं, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम मिल सके।

Haryana CM Window: हरियाणा में अब सीएम विंडो की शिकायतों को नहीं लटका सकेंगे अफसर, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

Haryana CM Window: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मुख्यमंत्री सी एम विंडो पर आई शिकायतों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, मंडल आयुक्त भी ऑनलाइन जुड़े।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast