Chandigarh news : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास मर्डर केस के आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर से आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद जब इन्हें चंडीगढ़ लाया जा रहा था, तब इन्होंने भागने की कोशिश की।
Also read: Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने पेट्रोल- डीजल का नया रेट
इसी दौरान पुलिस ने गोलियां मारकर दोनों आरोपियों को दोबारा काबू किया। इसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सेक्टर-25 में जंगल के पास यह घटना हुई। और मामला आज सुबह पांच से साढ़े 5 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।