Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कनाडा में हरियाणा के युवक की दर्दनाक सड़क हादसे हुई मौत, परिवार का इकलौता बेटा था प्रीत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Haryana News: कनाडा में हरियाणा के युवक की दर्दनाक सड़क हादसे हुई मौत, परिवार का इकलौता बेटा था प्रीत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के 24 वर्षीय युवक की कनाडा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान उधम प्रीत सिंह (24) पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी छोटा मॉडल कॉलोनी, यमुनानगर के रूप में हुई है। उधम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

यमुनानगर के मॉडल कॉलोनी में रहने वाले फोटोग्राफर गुरविंद्र सिंह का बेटा उधम प्रीत सिंह वर्ष 2021 में वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और इस समय ब्रंपटन में रहकर पढ़ाई के साथ काम भी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक उधम प्रीत सिंह दो दिन की छुट्टी मिलने पर उधम अपने एक दोस्त के साथ कार से टोरंटो घूमने जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे टोरंटो के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उधम प्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधम प्रीत के पिता गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी सिंह कलर लैब के नाम से फोटोग्राफी की दुकान हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में अपनी जमीन बेचकर बेटे को विदेश भेजा था।जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था। वह इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था। हादसे से एक दिन पहले बुधवार रात उसकी पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी। वह बेहद खुश था और दोस्त के साथ टोरंटो जाने की योजना के बारे में बता रहा था। परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार से उधम का शव भारत लाने की व्यवस्था की मांग की है।

परिवार ने लगाई सरकार से गुहार

मृतक उधम प्रीत सिंह के शव को भारत लाने के लिए परिजनों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की है ।इस संबंध में यमुनानगर की उपायुक्त ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा है ताकि वह केंद्र सरकार से अनुरोध करके उनके बेटे के शव को भारत लाया जा सकेऔर परिजन उसका अंतिम संस्कार कर सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फुकेट-दिल्ली विमान टर्बुलेंस मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, गांजा के नशे उड़ा रहा था फ्लाइट

Air India Pilot Terminated: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एआईबीबी की रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ी जांच पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। . रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था।

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast