Search KhabarFast

Press ESC to close

Loksabha Session:सार्वजनिक परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश, पेपर लीक रोकने के लिए कड़े प्रावधान

Loksabha Session:सार्वजनिक परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश, पेपर लीक रोकने के लिए कड़े प्रावधान

Anti Paper Leak Introduce In LS:संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते की शुरुआत होगी। देश में पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ने संसद में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया। सरकार की तरफ से जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बिल पेश किया। इस बिल के जरिए सरकार ने पेपर लीक को रोकने के लिए शिकंजा कस दिया है।

नए बिल में 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपए की जुर्माना का प्रावधान किया गया है। साथ ही अगर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी दोषी हुई तो 8 साल के लिए ब्लैकलिस्ट हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी के डायरेक्टर, मैनेजर दोषी पाए गए तो 10 साल जेल और 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, कोचिंग संस्थान पेपर लीक में संलिप्त पाए गए तो संपत्ति जब्त की जाएगी।

पेपर लीक के खिलाफ सरकार सख्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 26 जुलाई को हाई पावर टास्क फोर्स के गठन करने का ऐलान किया था। हाई पावर टास्क फोर्स में 6 सदस्य होंगे। वहीं, टास्क फोर्स की अगुवाई नंदन नीलेकणी करेंगे। इस कमेटी का गठन करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि पेपर लीक के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दिया गया है। परीक्षा प्रणाली को परदर्शी और बेहतर बनाया जाएगा।       

Also read: असम बाढ़ में अबतक 66 लोगों की मौत, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने राहत सामग्री के लिए 12 करोड़ रुपये जुटाने का रखा लक्ष्य

इंडिया ब्लॉक की बैठक              

एक तरफ मोदी सरकार ने लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष का हंगामा जारी है। नए बिल पर विपक्ष ने अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है। बताया जा रहा है कि संसद भवन में आज सुबह मल्किकार्जुन खरगे की अगुवाई में बैठक होगी। इस बैठक में संसद में विपक्ष एंटी-पेपर लीक कानून में संशोधन से जुड़े बिल को लेकर रणनीति बनाएगा। इस बैठक में तय होगा कि इस बिल में विपक्ष का क्या रुख होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast