Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा में बारिश और तूफान का यलो अलर्ट, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट ?

Haryana Weather : हरियाणा में बारिश और तूफान का यलो अलर्ट, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट ?

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट दी है। हरियाणा में शुक्रवार को बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज भी आज कल बदल रहा है जिसके चलते  मौसम विभाग ने अगले 2 दिन और बारिश व आंधी की उम्मीद जताई है। विभाग ने 20 जून से 22 जून तक प्रदेश के कई जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

प्रदेश में आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, और महेंद्रगढ़ में आंधी-बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने, गरज-चमक होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।

वहीं शुक्रवार को बारिश नहीं होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।

Also read: Haryana news : हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों पर की कार्रवाई

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

विभाग के अनुसार 21 जून को बारिश की ज्यादा संभावना है। रविवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद सहित कुल 13 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बारिश का अलर्ट रहेगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Rajasthan Mayor Election 2026: भाजपा के खाते में उदयपुर-पाली-अलवर, यहां देखें कांग्रेस का हाल

राजस्थान शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में, भाजपा ने जयपुर नगर निगम बोर्ड में बहुमत हासिल किया। 146 वार्डों में से, जहां परिणाम घोषित किए गए, भाजपा ने 78 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 53 सीटें मिलीं और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 15 वार्ड जीते। इसके बाद सबकी नजरें महापौर चुनाव पर है।

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपियों पर केस

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के सीमावर्ती गांव सैदपुर खुर्द में आपसी रंजिश और शक के चलते 18-19 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Uttarakhand News: मजबूत एम-पैक्स से मजबूत होंगे गांव, बनेगा समृद्ध उत्तराखंड- CM धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast