Haryana News: हरियाणा में अगले तीन घंटों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी करते हुए हरियाणा के कई जिलों में दोपहर कगे समय मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन घंटों के दौरान करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला और पंचकुला जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के इन इलाकों के तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम के इस बदलाव किसानों के साथ आम जनता को भी काफी राहत मिलेगी। बारिश से किसानों के कृषि कार्यों में फायदा मिल सकता है।
लोगों को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम में इस बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।