Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal ka Mausam: हरियाणा पंजाब समेत 13 राज्यों में कल आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Kal ka Mausam: हरियाणा पंजाब समेत 13 राज्यों में कल आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 

 

Kal ka Mausam: हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी समेत देश के 13 राज्यों में कल 25 जून को आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में मध्यम तो कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों की बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। हालांकि देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन राजधानी दिल्ली में अभी तक इसका व्यापक प्रभाव देखने को नहीं मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है।

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की या बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि पश्चिम दिशा से सतही हवाएं चलने की संभावना है।

तापमान में हल्की गिरावट 

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 24 और 25 जून को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है।

हरियाणा के लोगों को भी मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

उधर, हरियाणा में भी मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को अंबाला, यमुनानगर समेत उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मध्य हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बादल बरसने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज

वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी शिमला में हाल ही में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने से मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ गई। ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 जून से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 25 से 29 जून के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ अंधड़ चल सकता है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी ने भी पर्यटकों को आकर्षित किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम बदलाव गर्मी से राहत तो देगा, लेकिन तेज हवाओं और आंधी-तूफान के कारण लोगों को सतर्क रहने की भी जरूरत होगी।  

Also read: 'लोगों की आस्था पर चोट...', उज्जैन लैंड स्कैम पर पवन खेड़ा का बयान; CM मोहन यादव पर साधा निशाना

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के 44 पुराने फ्लाईओवर का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, सफर सेफ बनाने के लिए क्या है PWD मंत्री का प्लान?

Delhi Flyovers Structural Audit: देश की राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा उठाया है। सरकार ने 15 साल से ज़्यादा पुराने 44 फ्लाईओवर के बड़े स्ट्रक्चरल ऑडिट को मंज़ूरी दी है।

'लोगों की आस्था पर चोट...', उज्जैन लैंड स्कैम पर पवन खेड़ा का बयान; CM मोहन यादव पर साधा निशाना

Pawan Khera on Ujjain Land Scam: कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बुधवार को उज्जैन में कथित ज़मीन घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जैन मास्टर प्लान 2035 वाले इलाके में मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा ज़मीन खरीदने में हितों का टकराव है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast