Search KhabarFast

Press ESC to close

UP NEWS: यूपी के बाराबंकी की गोमती नदीं में डूबे चार दोस्त, दो भाइयों की गई जान, दो युवक बच निकले

UP NEWS: यूपी के बाराबंकी की गोमती नदीं में डूबे चार दोस्त, दो भाइयों की गई जान, दो युवक बच निकले

UP NEWS: उत्तर प्रदेश बाराबंकी जिले में आज बुधवार को एक हृदयविदारक हादसे में गोमती नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय गजेंद्र उर्फ हनी पांडे नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई देवेंद्र पांडे (18 वर्ष) नदी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों भाई तेज बहाव में फंस गए और डूब गए।

हादसे के समय उनके साथ मौजूद दो अन्य दोस्तों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफलता हासिल की। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसएचओ अनिल पांडे के नेतृत्व में शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ देर बाद दोनों भाइयों के शव गोमती नदी से बरामद कर लिए गए। दोनों को तत्काल हैदरगढ़ सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक दोनों भाई बुढ़नापुर, थाना लोनीकटरा, त्रिवेदीगंज के निवासी थे। पिता अशोक पांडे ने बताया कि दोनों बेटे बाराबंकी में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और आज बुधवार को गोमती नदी में स्नान करने के बाद अवसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन गोमती नदी में नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। दो जवान बेटों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में ठगी का नया पैतरा, सिम बदलकर बैंक खाते से उड़ाए 95 लाख, जानें पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में इस बार ठगी और धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें एयरटेल कंपनी का मोबाइल सिम बंद करके उसकी जगह नया सिम लेकर मोबाइल नंबर के खाते से 95 लाख से अधिक की राशि निकलवा ली गई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम धामी का विपक्ष पर हमला, बोले- भाजपा जमीन पर काम करती है, विपक्ष सोशल मीडिया पर

Uttarakhand News: भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा, कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी हुई है। अब प्रकोष्ठों को सरकार के कामों को हर वर्ग तक पहुंचाकर, पार्टी की जीत को अधिक प्रचंड बनाना है। भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम, तभी आपदा , एनजीओ और पर्यटन जैसे प्रकोष्ठों की हमारे लिए अहमियत है, जो बताता है भाजपा जनता के बीच काम करती है, विपक्ष सोशल मीडिया पर। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, बूथ बूथ कमल खिलाने में प्रकोष्ठों की भूमिका बेहद अहम होने जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast