Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसके चलते मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन घंटों मे हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश कि उम्मीद है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 11.06.2026 @ सुबह 5.05 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, पंचकुला जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना बन रही है।