Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 100 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 100 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, 11 जून को उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और मानसून की प्रगति के चलते यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार समेत 17 राज्यों में IMD का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना है।

दिल्ली-NCR का मौसम

IMD ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी के बाद राहत मिलने की उम्मीद जताई है। IMD के अनुसार, आज धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने के आसार है। इस दौरान तापमान में 4-6 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में 60-80 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं के साथ थंडरस्क्वॉल का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Also read: PM Modi NDA Meeting: PM मोदी का NDA की बैठक में भावुक संबोधन, कहा- मैं अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में भी धूलभरी आंधी देखने को मिल सकती हैं। चंडीगढ़ सहित पूरे राज्य में थंडरस्टॉर्म का अलर्ट है। जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ 60-70 किमी/घंटा की हवाएं चलने की आशंका है। इसी के साथ लू की स्थिति कुछ हिस्सों में बनी रहेगी, लेकिन बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकची है।

उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी

यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के कई जिलों जैसे मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर आदि में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 50-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान में भी गिरावट हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

इसके अलावा पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट है। केरल, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिससे भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM Modi NDA Meeting: PM मोदी का NDA की बैठक में भावुक संबोधन, कहा- मैं अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं

PM Modi NDA Meeting: दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए (NDA) की एक महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्र और गठबंधन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप सभी ने मेरे लिए बहुत यादगार बना दिया है। मैं अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं

Weather Update : हरियाणा समेत देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने जा रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने हरियाणा समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast