Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा में अभी और बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में अभी और बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम अगले सात दिनों तक लगातार उतार-चढ़ाव भरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में एक बार फिर गर्मी तेज होने वाली है। 8 से 10 जून के बीच अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और कई जिलों में लू (हीटवेव) चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जिससे दोपहर के समय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग पहले ही संकेत दे चुका है कि जून महीने में हरियाणा में सामान्य से अधिक हीटवेव वाले दिन दर्ज किए जा सकते हैं।

Also read: हरियाणा में LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

11 जून से फिर बदलेगा मौसम

गर्मी के इस दौर के बाद 11 और 12 जून को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

11 जून को कुछ स्थानों पर लू और आंधी-बारिश की गतिविधियां एक साथ देखने को मिल सकती हैं। वहीं 12 जून को भी कई इलाकों में मौसम खराब रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के संकेत हैं।

Also read: Haryana: हरियाणा में SHO को किया गया सस्पेंड, ये है पूरा मामला

तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि यह अभी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। दूसरी ओर औसत न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CM Rajshree Yojana: सरकार देगी बेटियों को 50 हजार रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री राजश्री योजना चला रही है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के दौरान कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

₹661 करोड़ का हरियाणा-चंडीगढ़ सरकारी फंड स्कैम, दिल्ली-NCR समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी

हरियाणा और चंडीगढ़ से जुड़े ₹661 करोड़ के कथित सरकारी फंड घोटाले के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने दिल्ली-NCR समेत 6 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast