Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

हरियाणा में LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

LPG Cylinder Price: हरियाणा में घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही पिछले तीन महीनों में दूसरी बार सिलेंडर महंगा हुआ है।

इस बढ़ोतरी के बाद गुरुग्राम में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 950.50 रुपये से बढ़कर 979.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। मार्च और जून की बढ़ोतरी को मिलाकर घरेलू गैस सिलेंडर अब 89 रुपये महंगा हो चुका है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में उछाल और अमेरिका-ईरान तनाव के कारण LPG की लागत बढ़ी है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

जिलावार नई LPG कीमतें

जिलानया रेट (रुपये)पुराना रेट (रुपये)
गुरुग्राम979.50950.50
हिसार960931
पंचकूला968.50939.50
रोहतक944915
फरीदाबाद943914
फतेहाबाद971942
महेंद्रगढ़960931

नई दरों के लागू होने के बाद हिसार में उपभोक्ताओं को 960 रुपये और फरीदाबाद में 943 रुपये प्रति सिलेंडर चुकाने होंगे।

पेट्रोल, डीजल और CNG भी हुए महंगे

LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जबकि CNG लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।

तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण उन्हें पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनियों के अनुसार, मौजूदा खुदरा कीमतें अभी भी वास्तविक लागत से कम हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CM Rajshree Yojana: सरकार देगी बेटियों को 50 हजार रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री राजश्री योजना चला रही है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के दौरान कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

₹661 करोड़ का हरियाणा-चंडीगढ़ सरकारी फंड स्कैम, दिल्ली-NCR समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी

हरियाणा और चंडीगढ़ से जुड़े ₹661 करोड़ के कथित सरकारी फंड घोटाले के मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने दिल्ली-NCR समेत 6 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast