Delhi MCD Action: 03 जून को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों जान गंवाई। जिसके बाद दिल्ली सरकार और MCD पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। CM रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के सख्त निर्देश पर MCD ने अवैध निर्माणों, बिल्डिंग बाय-लॉ उल्लंघनों और फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाली इमारतों पर कड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत MCD ने 94 अवैध संपत्तियां जमींदोज कर दी हैं और 114 को सील कर दिया है।
MCD ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर, साकेत, हौज खास विलेज, घिटोरनी, सैद-उल-अजैब, खिड़की एक्सटेंशनस, सावित्री नगर, खानपुर और गौतम नगर में तीन संपत्तियों को ढहाया और करीब 18 संपत्तियों को सील कर दिया। बता दें, ये MCD की ये कार्रवाई उन संपत्तियों पर की जा रही हैं, जहां बेसमेंट में अवैध रूप से लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस, कोचिंग सेंटर या अन्य कमर्शियल गतिविधियां चल रही थीं।
Also read: Aaj Ka Mausam: महाराष्ट्र में एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-हरियाणा का मौसम
CM रेखा गुप्ता का सख्त रुख
दूसरी तरफ, CM रेखा गुप्ता ने अग्निकांड के तुरंत बाद उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और साफ कहा कि दिल्ली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए उन्होंने MCD, फायर विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों को सख्त आदेश दिए कि इलाके के सभी होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल और व्यावसायिक इमारतों की पूरी जांच की जाए। CM ने कहा 'सुरक्षा के नाम पर कोई समझौता नहीं होगा। दोषी पाए जाने वाले मालिकों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।'
MCD अधिकारियों ने बताया कि 01 जून से वर्तमान समय तक 94 इमारतें ढहाईं गई और 114 संपत्तियों को सील किया गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कार्रवाई दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के निर्देशों पर की गई हैं। मालवीय नगर अग्निकांड के बाद अब नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।