Search KhabarFast

Press ESC to close

₹661 करोड़ का हरियाणा-चंडीगढ़ सरकारी फंड स्कैम, दिल्ली-NCR समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी

₹661 करोड़ का हरियाणा-चंडीगढ़ सरकारी फंड स्कैम, दिल्ली-NCR समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी

CBI Raid Haryana: हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन के सरकारी फंडों में हुए कथित घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा एक्शन लिया। CBI की टीमों ने दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ और पंचकूला समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में ₹661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले का मामला सामने आया है। CBI जांच में हरियाणा सरकार के 8 विभागों और चंडीगढ़ प्रशासन के 2 विभागों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई हैं।

 IDFC First Bank के जरिए सरकारी खातों से फंड डायवर्ट

CBI जांच से पता चला है कि यह घोटाला IDFC First Bank और AU Small Finance Bank के जरिए सरकारी खातों से फंड डायवर्ट से जुड़ा है। CBI की ये छापेमारी Vipam Consultancy Pvt. Ltd. के निदेशक के परिसरों, हरियाणा कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों और संबंधित कंपनियों के ठिकानों पर की गई।

बता दें, CBI पंचकूला स्थित विशेष अदालत में पहली चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जिसमें हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद के अधिकारियों और संस्था से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल उपकरण की जानकारी दी गई है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में प्रिंसिपल पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या, जाने क्या है पूरा मामला ?

इन परिसरों में छापेमारी

CBI ने चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में 6 परिसरों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इस दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, प्रॉपर्टी पेपर और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किया गया है। ऐजेंसी का कहना है कि बैंक अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों की मिलीभगत से सरकारी फंड को शेल कंपनियों और व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CM Rajshree Yojana: सरकार देगी बेटियों को 50 हजार रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री राजश्री योजना चला रही है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के दौरान कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast