Search KhabarFast

Press ESC to close

कभी दादा थे IPS, अब पोती बनी एडिशनल DCP;जानें चंबल के अफसरों वाले परिवार को

कभी दादा थे IPS, अब पोती बनी एडिशनल DCP;जानें चंबल के अफसरों वाले परिवार को

Story Of Mini Shukla:भारत में आईपीएस और आईपीएस की नौकरी को एक प्रतीक के तौर पर पेश किया जाता है। प्रतीक इस बात का कि आईएएस और आईपीएस की नौकरी में इज्जत फुल, पावर, कद, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान सब मिलता है। कहा तो ये भी जाता है कि आईएएस औऱ आईपीएस ही देश चलाते हैं।

इसके इत्तर आज बात करेंगे मध्य प्रदेश के अफसरों वाले परिवार की, जिस घर का सभी सदस्य कोई न कोई पद पर कार्यरत हैं। अचानक से इन परिवार की चर्चा होने का कारण बनीं भोपाल की एडिशनल डीसीपी मिनी शुक्ला। उनके परिवार में दादा से लेकर पोती तक सरकारी सेवा में हैं। उनके परदादा स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं।

एडिशनल डीसीपी बनी मिनी शुक्ला

दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन में हुए बदलाव के बाद नरसिंहगढ़ की एसडीओपी मिनी शुक्ला को अब भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। मिनी शुक्ला ने यूपीएससी परीक्षा में 96वीं रैक हासिल की थी। उन्होंने किसी शहर के बजाए घर से ही यूपीएससी की तैयारी की और दूसरे ही प्रयास में परीक्षा को क्रैक कर दिया।

पूरा परिवार देश सेवा में

मध्य प्रदेश के चंबल के मेहगांव की रहने वाली मिनी शुक्ला के पूरे परिवार का इतिहास देश सेवा और कानून से जुड़ा है। मिनी के परदादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वहीं, उनके दादा श्याम शुक्ला मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद से रिटायर हुए हैं। परिवार में प्रशासनिक सेवा की परंपरा पुरानी है। मिनी शुक्ला के पिता एडवोकेट हैं। जबकि छोटा भाई यज्ञ शुक्ला भी हाईकोर्ट में वकालत करता है। 

Also read: इस जिले में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

मिनी शुक्ला के पिता ने क्या

एडीसीपी मिनी शुक्ला के पिता के मुताबिक चंबल का भिंड-मुरैना एक दौर में बागियों और डकैतों के नाम से जाना जाता था लेकिन, उनकी बेटियों ने इस पहचान को पूरी तरह बदल दिया। मिनी की शुरुआती शिक्षा ग्वालियर के केंद्रीय विद्यालय से हुई और इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए में ग्रेजुएशन किया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

Haryana News: हरियाणा श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत पंजीकृत निर्माण कामगारों को मकान खरीदने या निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Haryana: हरियाणा में सोलर कनेक्शन लगवाना हुआ आसान, अब एक कॉल पर मिलेगी पूरी जानकारी

Haryana News: हरियाणा में सोलर पैनल कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए बिजली निगम लगातार नई योजनाएं लागू कर रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने एक नया हेल्पलाइन नंबर 9888101912 जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल करते ही संबंधित उपभोक्ता से अधिकारी संपर्क करेंगे और सोलर पैनल से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, बेटी की बेरहमी से हत्या, आत्महत्या और सर्पदंश का ड्रामा रचकर शव जलाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिना बताए घर से जाने से नाराज पिता और भाइयों आदि ने मिलकर अपनी 19 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मामले को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के शव पर सांप के काटने और आत्महत्या के फर्जी निशान बनाए और पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर उसे जलाकर साक्ष्य नष्ट कर दिए। संडीला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पिता और दो भाइयों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast