Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: भीमताल में आपदा का कहर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Uttarakhand News: भीमताल में आपदा का कहर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, पोखराड़, सलियाकोट, काफली, सुपी, बुरांशी समेत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों, मकानों, पेयजल लाइनों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

मंत्री कैड़ा ने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मंत्री ने आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण कई ग्रामीणों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर खतरा बना हुआ है।

राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से हुए नुकसान का जल्द आकलन कर प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर जल्द बहाल किया जाए। उन्होंने आपदा मद से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराने के भी निर्देश दिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 9 वरिष्ठ IPS-HPS अधिकारियों के तबादले, देखें नई लिस्ट

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (IPS और HPS) के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर आदेश भी जारी कर दिया गया है। साथ ही अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

Haryana Weather Alert: गुरुग्राम-रेवाड़ी समेत 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश की संभावना, लोगों से प्रशासन ने की ये अपील

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 3 घंटे में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 सितंबर 2026 को दोपहर 1:35 बजे से अगले तीन घंटों के दौरान प्रदेश के 12 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast