Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: आंगनबाड़ी में बांटी जा रही प्रोटीन मिल्क बार में निकले कीड़े, हरियाणा में मचा हड़कंप

HARYANA NEWS: आंगनबाड़ी में बांटी जा रही प्रोटीन मिल्क बार में निकले कीड़े, हरियाणा में मचा हड़कंप

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को वितरित की जा रही प्रोटीन मिल्क बार में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सैदपुर क्षेत्र के कई घरों में बांटी गई मिल्क बार के एक पैकेट को खोलने पर उसमें कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसारयह मिल्क बार जनवरी 2026 में निर्मित बताई जा रही हैजबकि इसकी एक्सपायरी डेट 25 अप्रैल 2026 है। एक्सपायरी से पहले ही उत्पाद में इस तरह की खराबी मिलने से सप्लाई प्रक्रिया और गुणवत्ता जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की शिकायत सीडीपीओ नीलम को दी गई। उन्होंने बताया कि पहले इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई थीलेकिन वीडियो सामने आने के बाद तुरंत संज्ञान लिया गया। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी वर्करोंआशा वर्करों और सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए हैं कि संबंधित मिल्क बार के सभी पैकेट वापस लेकर जमा किए जाएं और उनकी जांच कराई जाए।

जांच में जुटा प्रशासन 

सीडीपीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि खरखोदा ब्लॉक की सुपरवाइजरों को समय-समय पर कंपनी में जाकर सामग्री की जांच करनी होती है। इसके बावजूद यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ हीयदि जांच में उत्पाद में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित कंपनी का टेंडर रद्द करने के लिए सरकार को पत्र भेजा जाएगा।

लोगों में भारी रोष 

उधरइस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि जिन उत्पादों को बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए दिया जा रहा हैउनमें इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है और इससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: अभय चौटाला के बयान पर मनोहर लाल ने किया पलटवार, बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैसाखी और अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा बैसाखी का यह पावन दिन सभी की जिंदगी में खुशियां लेकर आए और साथ-साथ उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती भी है और प्रभु से यही कामना है कि सभी के जीवन में वह सब शिक्षा प्रदान हो जो बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से दी है।

Nitish Kumar:'जहां तक हो सका, मैंने बिहार के लिए...' आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हुए नीतीश कुमार

CM Nitish Holds Cabinet Meeting:14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने आखिरी बार कैबिनेट की बैठक ली। अपने विदाई भाषण में नीतीश कुमार ने 20 साल के कार्यकाल को याद करते हुए भावुक हो गए। साथ ही उन्होंने बिहार में बनने वाली नई सरकार को शुभकामनाएं दी।

Punjab News: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कामयाबी, ड्रोन के जरिए आए 6 हथियारों सहित मॉड्यूल का भंडाफोड़

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसके तहत ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे जा रहे हथियारों के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई पिस्तौल बरामद किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें