Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने दोषी को कड़ी सजा सुनाई है। न्यायाधीश नरेंद्र सिंह की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी फुलेश्वर को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने का आदेश दिया।
मामले के अनुसार, 10 वर्षीय बच्ची घर से पानी लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी फुलेश्वर उसे चाऊमीन खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
गवाही और सबूतों के आधार पर सुनाया फैसला
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों, गवाहियों और पेश किए गए सबूतों पर विचार किया। इसके बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 साल की कठोर कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत के इस फैसले को नाबालिग के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले में अहम माना जा रहा है।