Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: समाज को जोड़ने में संत-महापुरुषों के विचार अहम, सीएम सैनी ने युवाओं को दिया संदेश

Haryana News: समाज को जोड़ने में संत-महापुरुषों के विचार अहम, सीएम सैनी ने युवाओं को दिया संदेश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संत महापुरूषों की शिक्षाओं व उनके जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंतियों पर सरकारी तौर पर समारोह का आयोजन करने की शुरुआत कर समाज को सामाजिक समरसता का एक संदेश दिया है। इस दिशा में सरकार द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में उनके आवास पर (संत कबीर कुटीर) आए प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कृष्ण लाल पंवार और श्री कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के लिए आमंत्रित भी किया। 

आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं- सीएम सैनी

सीएम नायब सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार गुरु रविदास जयंती को पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सभी से समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का आह्वान किया।

विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि यह राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 14 जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, हांसी तथा झज्जर तथा फतेहाबाद से ब्लाॅक स्तर तक के व शेष 9 जिलों से जिला स्तर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि समारोह सुचारू एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर जिले में श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए विशेष समितियों का गठन किया जाएगा, जो निमंत्रण पत्र वितरण और समन्वय का कार्य करेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 26 August: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, IMD से जानें 26 अगस्त का मौसम अपडेट

26 August Ka Mausam: देशभर में मानसून का स्टेटस एक्टिव है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर ओडिसा, असम में बादल बरस रहे हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अगस्त 2026 बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

Delhi News: स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, छात्रों की सुरक्षा के लिए ए़डवाइजरी जारी

Delhi News:दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू को लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। निदेशालय ने सभी सरकारीस सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

Delhi News: रेखा सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिल्ली की जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹2,500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग जल आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने और दिल्लीवासियों को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast