Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में रंगदारी की धमकी के बाद पुलिस का जवाब, फायरिंग का आरोपी एनकाउंटर में घायल

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में रंगदारी की धमकी के बाद पुलिस का जवाब, फायरिंग का आरोपी एनकाउंटर में घायल

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के महम में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी अमन पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

रोहतक के गांव निंदाना से गुगाहेड़ी जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार शाम महम सीआईए पुलिस और बदमाश अमन के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन विधायक बलराम दांगी के महम स्थित कार्यालय पर हुई फायरिंग का आरोपी है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। मौके पर पुलिस की कई टीमें पहुंचकर जांच में जुटी हैं।

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले महम में विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर बाइक सवार बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस पहले भी 48 घंटे के भीतर एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी थी।

Also read: हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

इसी बीच शुक्रवार सुबह विधायक बलराम दांगी को एक विदेशी व्हाट्सऐप नंबर से सुमित उर्फ छोटा के नाम से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी। उसी दिन शाम को पुलिस ने फायरिंग मामले के आरोपी अमन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद थाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी, राजस्थान में बिक्री का शक

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हो गए। यह कारनामा थाने में ही काम करने वाला एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

Haryana News: हरियाणा के जींद में भीषण सड़क हादसा, करनाल के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; श्याम जा रहे थे श्रद्धालु

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें करनाल के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य धार्मिक यात्रा पर श्री खाटू श्याम धाम जा रहे थे।

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादले, 36 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IPS और 20 HPS अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में राज्य पुलिस की कानून-व्यवस्था, साइबर, STF, CID, ट्रैफिक, जेल और पुलिस ट्रेनिंग जैसे अहम विंग में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई पोस्टिंग भी मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast