Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में झाड़ू लगाकर CM सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश, PM मोदी के दौरे से पहले BJP का बड़ा अभियान

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में  झाड़ू लगाकर CM सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश, PM मोदी के दौरे से पहले BJP का बड़ा अभियान

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में 'स्वच्छता से स्वागत अभियान' की शुरुआत कर दी है। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित मार्केट में सफाई अभियान चलाकर किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर और कचरा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्यामलाल बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के हरियाणा दौरे से पहले 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रदेश के सभी जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेकर सफाई अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देंगे।

17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश की आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हाइड्रोजन ट्रेन को भी प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए 100 पौधे

स्वच्छता अभियान के साथ मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक सार्वजनिक कार्यक्रम में पौधारोपण को प्राथमिकता देते हैं और कम से कम 100 पौधे लगाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला में भी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत 100 पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हरियाली जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बदलते पर्यावरणीय हालात और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि विकास कार्यों के दौरान कई बार पेड़ों की कटाई करनी पड़ती है, लेकिन इसकी भरपाई नए पौधे लगाकर और उन्हें संरक्षित करके की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक पौधारोपण और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे, तो प्रदेश का पर्यावरण और जीवन स्तर दोनों बेहतर होंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कुलदीप बिश्नोई के समर्थक अजय प्रताप सिंह, बबलू खटाना ने भाजपा छोड़कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हिसार में बबलू खटाना अपने हजारों समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि बबलू खटाना और उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

Haryana News: रोहतक में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हुड्डा ने चुनाव आयोग और अभय चौटाला पर दिया बड़ा बयान

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के उस अभियान का हिस्सा है, जिसमें पार्टी चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करा रही है। 28 सितंबर को हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था।

LPU में रातभर हंगामे के बाद 10 दिन No Classes, परीक्षाएं भी टलीं, परिसर में तोड़फोड़-आगजनी को छात्रों ने बताया भयानक

LPU Students Protests: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्रों ने परिसर में कथित बलात्कार की घटना के विरोध में हुए प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद के हालात को भयानक बताया। दरअसल, रात भर चले अशांति के दौरान तोड़फोड़, आगजनी और झड़पों की खबरें आईं, जिससे जनाव और ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने सोमवार से 10 दिनों के लिए नियमित कक्षाएं स्थगित कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast