Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: यमुनानगर के रादौर में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई थार; 3 घायल, 2 की हालत गंभीर

Haryana News: यमुनानगर के रादौर में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई थार; 3 घायल, 2 की हालत गंभीर

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एसके मार्ग पर एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, इस हादसे में तीन लोग घायल गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, पलवल के गांव पचारी निवासी रामशरण, उदयवीर व एक अन्य व्यक्ति थार में सवार होकर रादौर से गुजर रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रादौर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर रेफर कर दिया गया है।

Also read: Haryana News: हरियाणा के अंबाला छावनी की सड़कें होंगी और बेहतर, अनिल विज ने किया बड़ा ऐलान

वहीं एक स्थानीय वाहन चालक अनूप ने बताया कि डिवाइडर की शुरुआत में चेतावनी बोर्ड और स्पीड लिमिट संकेतक न होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

देहरादून शिक्षिका सुसाइड केस में उत्तराखंड महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया, कहा – दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Srishti Kandari Suicide Case: उत्तराखंड के देहरादून में शादी के आठ महीने के अंदर स्कूल शिक्षिका सृष्टि कंदारी ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंदवाल ने कहा कि आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद...सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SIT ने तेज की जांच, 200 लोगों को भेजा नोटिस; रिश्तेदार भी जांच के दायरे में

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले की जांच अब और तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित विशेष जांच दल (SIT) पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast