Search KhabarFast

Press ESC to close

‘देश माफ करे’ कहकर हाथ जोड़े और बोली - मैं शर्मिंदा हूं, ये गलती...; PM मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा का माफीनामा

‘देश माफ करे’ कहकर हाथ जोड़े और बोली - मैं शर्मिंदा हूं, ये गलती...; PM मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा का माफीनामा

Ruchika Singh apology to PM Modi: बीते दिनों NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था। दरअसल, एक छात्रा ने एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर छात्रा ने अब सार्वजनिर रुप से माफी मांगी है। इस माफीनामे का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रा ने खुद को 15 साल का बताते हुए हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार की हैं।

छात्रा का माफीनामा वाला वीडियो

बता दें, 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। लेकिन अब छात्रा को अपनी गलती का अहसास हुआ और वीडियो के जरिए उसने PM मोदी और देश से मांफी मांगी हैं। दरअसल, छात्रा ने अपना नाम रुचिका सिंह बताया और कहा कि वह 15 साल की हैं। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थीं, जहां प्रदर्शन चल रहा था। उस दौरान उसने पाया कि प्रदर्शन में मौजूद कुछ लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।

Also read: Kulgam Attack: कुलगामा में आतंकियों का कायराना हमला, दो प्रवासी मजदूरों की मौत

वीडियो में रुचिका ने आगे बताया कि वह उन लोगों के प्रभाव और उकसावे के कारण बहक गई और उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो में उसने दावा किया कि वह सिर्फ 15 साल की हैं। छात्रा ने आगे कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा, वह माफी के लायक नहीं था। लेकिन असने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए पूरे देश से माफी मांगी हैं और PM मौदी से भी माफी मांगी हैं। वीडियो में छात्रा ने हाथ जोड़कर कहा कि वह शर्मिंदा हैं और अपनी नजर भी नहीं उठा पा रही है। उसने कहा उसको माफी मांगने का हक भी नहीं है, लेकिन उसकी इस गलती को नादानी समझते हुए उसे माफ कर दें।   

PM मोदी का वीडियो संदेश

बताते चलें कि छात्रा का माफीनामा वाला वीडियो PM मोदी के उस वीडियो संदेश के कुछ समय बाद सामने आया, जिसमें PM मोदी ने कहा था कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं ने उनके और उनकी दिवंगत मां को लेकर अपशब्द भाषा का इस्तेमाल किया गया था। शुक्रवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए PM मोदी ने उन सभी छात्रों और युवाओं को माफ करने की बात की, जिन्होंने उन्हें और उनकी उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे थे। PM मोदी ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे बच्चों को सजा देने की बजाय उन्हें सही गलत के बारे में बताना चाहिए, उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहिए। इसलिए वह उन्हें अपनी गलतियों से सीखने का मौका देना चाहते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kulgam Attack: कुलगामा में आतंकियों का कायराना हमला, दो प्रवासी मजदूरों की मौत

Kulgam Attack: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हमला करते हुए ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों को गोली मार दी। हमले में 1 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस आतंकी हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Kerala Rain: केरल में मूसलाधार बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 4 की मौत

Kerala Rain: केरल के दक्षिणी जिलों में बारिश ने जबरदस्त कहर मचाया गया। पिछल 24 घंटे में 361 mm तक की जबरदस्त बारिश के कारण कई जगहों पर ज़मीन खिसकने (लैंडस्लाइड) और मलबे के बहाव की घटनाएं हुई, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast