Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के अंबाला छावनी की सड़कें होंगी और बेहतर, अनिल विज ने किया बड़ा ऐलान

Haryana News: हरियाणा के अंबाला छावनी की सड़कें होंगी और बेहतर, अनिल विज ने किया बड़ा ऐलान

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सड़कों को अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से 10 महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत होगी, जिससे लाखों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। सड़कें मजबूत होने से अम्बाला छावनी के विकास को गति मिलेगी, साथ ही नागरिकों का जीवन स्तर और सुधरेगा।

विज ने बताया कि 9.75 करोड़ रुपए की लागत से छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में 10 सड़कों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर लगाए जाएंगे जिससे आगे कार्य शुरू हो सके। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, मच्छौंडा, चंद्रपुरी, रामगढ़ माजरा, दलीपगढ़, पंजोखरा साहिब, मंडौर, धूलकोट, मुनरहेड़ी आदि इलाकों में सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

Also read: स्पोर्टस, फिटनेस एक्सपो में हरियाणा के पैवेलियन की धूम, हरियाणवी खिलाड़ियों की प्रतिभा का राज पूछ रहे लोग

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सोनीपत में डेयरी में लगी भीषण आग, टला गया बड़ा हादसा

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में रविवार देर रात कच्चे क्वार्टर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महावीर डेयरी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से हुई और देखते ही देखते आग दुकान तक जा पहुंची। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपियों पर केस

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के सीमावर्ती गांव सैदपुर खुर्द में आपसी रंजिश और शक के चलते 18-19 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast