Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Police Constable Bharti 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बड़ी अपडेट, फिजिकल टेस्ट का टाइम टेबल हुआ जारी

Haryana Police Constable Bharti 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बड़ी अपडेट, फिजिकल टेस्ट का टाइम टेबल हुआ जारी

Police Constable Bharti 2026: हरियाणा पुलिस पुरुष कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता की जांच की जा रही है। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को नया शेड्यूल देखकर अपनी परीक्षा की तिथि और समय की पुष्टि करने तथा निर्धारित केंद्र पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय से पहुंचने की सलाह दी है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी नोटिस के मुताबि, भर्ती प्रक्रिया के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) का आयोजन 29 जून से 4 जुलाई तक किया जाएगा। इस दौरान जिन उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट निर्धारित किया गया है, उनके एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Also read: हरियाणा के विधायक को विदेशी नंबर से धमकी, 5 करोड़ नहीं दिए तो अंजाम भुगतने की चेतावनी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, भर्ती के फिजिकल टेस्ट दो बैचों में किया जाएगा। पहले बैच के उम्मीदवारों की एंट्री सुबह 5 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरे बैच के उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह 7 बजे से शुरू होकर 7:30 बजे तक जारी रहेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, 6 मजदूरों की मौत; 18 का रेस्क्यू

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। धूलकोट गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। मलबा गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या चार बताई गई थी, लेकिन सोमवार सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया।

MP News: उज्जैन शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर जबरदस्त बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; 2500 से ज्यादा जवान तैनात

Ujjain Shahi Masjid Protest: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा बवाल हो गया है। यहां अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन तभी वहां के लोग विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना भी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस को हालात काबू करने के लिए भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश ने रोकी चारधाम यात्रा, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; 1500 से ज्यादा तीर्थयात्री सुरक्षित

Kedarnath Route Landslide: उत्तराखंड मेंं लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से कई इलाकों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इस घटना में कई तीर्थयात्री फंस गए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच, रविवार देर रात केदारनाथ मार्ग पर चिरबासा के पास भूस्खलन के कारण कई तीर्थयात्री फंस गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast