Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के विधायक को विदेशी नंबर से धमकी, 5 करोड़ नहीं दिए तो अंजाम भुगतने की चेतावनी

हरियाणा के विधायक को विदेशी नंबर से धमकी, 5 करोड़ नहीं दिए तो अंजाम भुगतने की चेतावनी

Haryana news: हरियाणा के रोहतक जिले के महम विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलराम दांगी को व्हाट्सएप पर धमकी मिली है। विदेशी नंबर से भेजे गए इस मैसेज में खुद को गैंगस्टर बताते हुए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही रकम देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

धमकी मिलने के बाद विधायक बलराम दांगी ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस विदेशी नंबर और मैसेज भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साइबर टीम भी मामले की जांच में लगी हुई है। यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी वास्तव में किसी गैंगस्टर ने दी है या फिर किसी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर मैसेज भेजा है। साथ ही विधायक की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, 6 मजदूरों की मौत; 18 का रेस्क्यू

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। धूलकोट गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। मलबा गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या चार बताई गई थी, लेकिन सोमवार सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया।

MP News: उज्जैन शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर जबरदस्त बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; 2500 से ज्यादा जवान तैनात

Ujjain Shahi Masjid Protest: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा बवाल हो गया है। यहां अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन तभी वहां के लोग विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना भी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस को हालात काबू करने के लिए भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश ने रोकी चारधाम यात्रा, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; 1500 से ज्यादा तीर्थयात्री सुरक्षित

Kedarnath Route Landslide: उत्तराखंड मेंं लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से कई इलाकों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इस घटना में कई तीर्थयात्री फंस गए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच, रविवार देर रात केदारनाथ मार्ग पर चिरबासा के पास भूस्खलन के कारण कई तीर्थयात्री फंस गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast