
Panchkula News: हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और सिंगर रॉकी मित्तल पर लगे गैंगरेप के तथाकथित आरोपों में नया मोड़ है। हिमाचल पुलिस ने गैंगरेप का केस खारिज कर दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंगर रॉकी मित्तल ने कहा कि हिमाचल पुलिस को इस केस में कुछ नहीं मिला, जिसके बाद इसे क्लोज कर दिया गया है। कल पंचकूला पुलिस ने भी सब साफ कर दिया है कि जो ब्लैकमेलिंग करने वाला प्रेमी जोड़ा है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिंगर रॉकी मित्तल ने कहा कि आरोपी और उसकी तथाकथित बीवी जिसको वह अपनी बीवी बताता था इन दोनों के द्वारा ब्लैकमेलिंग का काम किया जाता था। यह जांच का विषय है कि उनके द्वारा ऐसे और कितने ब्लैकमेलिंग के केस किए गए हैं। पुलिस को यह भी जांच करनी चाहिए। पंचकूला पुलिस को इनका रिमांड हासिल करना चाहिए और उनके साथ इस गिरोह में जो और लोग शामिल है उन्हें भी गिरफ्तार करना चाहिए। साथ इन्होंने भाजपा के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के जो नेता इनकी फंडिंग कर रहे थे उन तक भी पुलिस की जांच पहुंचनी चाहिए। और पार्टी को ऐसे नेताओं को बाहर कर देना चाहिए।
रॉकी मित्तल ने किया बड़ा खुलासा
पंचकूला में हनी ट्रैप केस दर्ज किए जाने के बारे में जानकारी देते हुए सिंगर रॉकी मित्तल ने बताया कि वह 5-6महीने से इस मामले को उजागर कर रहे थे। उनके द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर ही पंचकूला पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया और 12 घंटे के अंदर गिरफ्तारियां भी की हैं।
Leave a comment